जब नगर स्वच्छ रहेगा तो नगरवासी स्वस्थ रहेंगे और देश विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा- श्वेता जायसवाल
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) स्वच्छता अभियान के तहत रविवार 1 अक्टूबर को नगर पालिका परिषद गौरा बरहज में, शासन के निर्देश पर स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत 1 घंटे का स्वच्छता कार्यक्रम व श्रमदान पूरे 25 वार्ड में नगरिपालिका कर्मचारियों व वार्डो के सदस्य गणों द्वारा किया गया। जिसकी मॉनिटरिंग नगरिपालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल एवं अधिशासी अधिकारी चन्द्र कृष्ण पाण्डेय के द्वारा किया गया,और सभी वार्डो में जाकर 1 घण्टे का स्वच्छता व श्रमदान कार्य किया गया। इस दौरान नपा अध्यक्ष ने जनता को जागरूक करते हुए कहा कि आप सभी लोग घर से बाहर तक के स्थान को स्वच्छ रखे और दूसरों को भी स्वच्छता के लिए जागरूक करे, अगर नगर पालिका स्वच्छ रहेगा तो आप सभी लोग स्वस्थ रहेंगे,तब जाकर अपना देश भारत विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा। इसी क्रम में अधिशासी अधिकारी ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत वार्ड वासियो को स्वछता के लिए जागरूक करते हुए कहा कि हम सभी लोग राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनो को तभी पूरा कर पाएंगे जब नगर के साथ साथ राष्ट्र को स्वच्छ रखने का संकल्प लेंगे। स्वच्छता के प्रति आप लोग दूसरों को भी जागरूक करें। इस अवसर पर सभी कर्मचारी गण तथा सभी सदस्य गण उपस्थित रहे।
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया: षष्ठम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…
कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…
ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…
22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…
4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…