सरयू नदी की साफ सफाई कर स्वच्छता की अलख जगाई

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) नेहरू युवा केंद्र बहराइच के तत्वाधान में आयोजित कैच द रैन परियोजना फेज तृतीय के अंतर्गत सरयू नदी झिगहा घाट बहराइच की सफाई श्रमदान द्वारा किया गया l इस कार्यक्रम में केंद्र से संबद्ध युवा महिला मंडल के युवाओं भारत स्काउट गाइड के स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया l युवाओं द्वारा श्रमदान से नदी में जलकुंभी व कचड़ा को निकाल कर बाहर किया गया l घाट के आस-पास पड़ी हुई गंदगी को भी हटाकर उचित स्थान पर डाला गया l कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रामाशंकर गुप्ता जिला समाज कल्याण अधिकारी ने श्रमदान किया और कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं को जल संचयन और जल के संरक्षण और स्वच्छता के बारे में जानकारी दी l युवाओं का उत्साहवर्धन किया कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि परविंदर सिंह शम्मी समाजसेवी,कायमा इस्लाम जिला संगठन आयुक्त गाइड,कल्लन इदरीसी जिला संगठन आयुक्त स्काउट व सचिन श्रीवास्तव पत्रकार, महिमा श्रीवास्तव समाजसेवी,ने युवाओं को प्रेरित किया l कि निस्वार्थ भाव से सामाजिक व सार्वजनिक स्वच्छता कार्य में महत्वपूर्ण योगदान दे। इसी क्रम में सरयू बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष राकेश चन्द्र श्रीवास्तव ने स्वयं श्रमदान किया l केंद्र के लेखा एवं कार्यक्रम पर्यवेक्षक इंद्रसेन चौधरी ने युवाओं को कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य के बारे में जानकारी दिया तथा स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक रविशंकर तिवारी,सुनील कुमार चौधरी,अतुल मिश्रा ने स्वच्छता श्रमदान में हिस्सा लिया ।

rkpnews@desk

Recent Posts

न्यू कॉलोनी से बेलडाड़ तक आंधी का असर, पेड़ गिरने के बाद सदर विधायक ने संभाला मोर्चा

देवरिया में आंधी-तूफान के बीच सदर विधायक ने संभाली कमान देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शनिवार…

2 hours ago

न्यू कॉलोनी में कुत्ते का खौफ! तीन लोगों को काटने का दावा, दुकान खोल रहे भाजपा बूथ अध्यक्ष पर भी हमला

भाजपा बूथ अध्यक्ष रोहित कुमार मद्धेशिया देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के न्यू कॉलोनी क्षेत्र…

2 hours ago

लोहता में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आने से दो साइकिल सवारों की मौत, थाने का घेराव

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। लोहता थाना क्षेत्र में शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में…

3 hours ago

बिहार में अगले 24 घंटे मौसम का कहर! 6 जिलों में भारी बारिश और 70 KM/H की रफ्तार से आंधी का अलर्ट

पटना (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। अगले…

3 hours ago

JTET 2026 पर बड़ा अपडेट: 11 अक्टूबर की परीक्षा टली, 1 नवंबर की संभावित तारीख से बढ़ी अभ्यर्थियों की धड़कन

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 की तैयारी कर रहे लाखों…

4 hours ago