वर्षा जल संचयन विषय पर जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रोद्योगिक विश्वविद्यालय द्वारा संचालित लाइफ मिशन के अंतर्गत नानपारा कृषि विज्ञान केन्द्र पर वर्षा जल संचयन विषय पर जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. के. एम. सिंह ने किया, उन्होंने वर्षा जल संचयन के तरीके व लाभ के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने किसानों को अपने खेतों के निकट तालाब का निर्माण करवाने की सलाह दी जिससे बारिश के पानी का तालाब में ही संचयन किया जा सके जो कि बाद में सिंचाई, साफ-सफाई अथवा जानवरों आदि के काम आ सके। केन्द्र की पौध संरक्षण वैज्ञानिक डॉ. हर्षिता ने प्रतिभागियों से घरेलु क्रियाकलापों में आवश्यकता अनुसार जल प्रयोग करने का आग्रह करते हुए भूजल घटने के कारण एवं दुष्परिणामों के बारे में चर्चा की। उन्होंने जल प्रदूषण के कारण एवं बचाव के बारे में बताया साथ ही वृक्षारोपण करने का आग्रह करते हुए इसके लाभ के बारे में जानकारी दी। डॉ. एस. बी. सिंह ने कृषकों से कृषि में जल का उचित उपयोग और कम जल मांग वाली फसलों का चयन करने का आग्रह किया ताकि जल की प्रत्येक बूंद से अधिक फसल प्राप्त की जा सके साथ ही फसल उत्पादन में टपक एवं बौछार विधि द्वारा सिंचाई करने को कहा जिससे जल व्यर्थ होने से बचाया जा सके। कार्यक्रम में मायाराम, रामादल वर्मा, राजेंद्र कुमार, रजित राम, गणेश शंकर, निरंजन लाल संजय श्रीवास्तव, आनंद कुमार समेत कुल चालीस प्रतिभागी उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

5 hours ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

18 hours ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

21 hours ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

21 hours ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

2 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 days ago