छठ घाट की सफाई जोरो पर

बलिया( राष्ट्र की परम्परा) महापर्व डाला छठ के मद्देनजर कस्बा सहित आसपास के गांव के शिवालयों, पोखरा के आसपास के जगह की साफ सफाई का अभियान तेज हो गया है। इसी क्रम में संत यति नाथ छठ पूजा समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा मंदिर प्रांगण की साफ सफाई का काम किया जा रहा है। तथा अस्थाई तालाब का निर्माण भी किया जा रहा है। जहां व्रती महिलाएं सूर्य भगवान को अर्ग देकर अपने मनोकामना का वांछित फल प्राप्त करेंगी। ब्रती महिलाओं के बेदी बनाने, बैठने व आने-जाने वाले रास्तों की साफ-सफाई भी किया जा रहा है। इस वर्ष से संत यति नाथ मंदिर परिसर में छठ व्रत घाट का आयोजन का कार्यक्रम युवाओं द्वारा गांव के गलियों और रास्तों मे बड़े-बड़े गड्ढे ,नाबदान के पानी रास्ते पर बहने के कारण ग्राम प्रधान से बार-बार कहने के बावजूद भी ठीक नहीं कराने की वजह से संत यति नाथ मंदिर परिसर में ही छठ मनाने का निर्णय समिति द्वारा लिया गया। जिसमें बढ़-चढ़कर लोगों के सहयोग से वहां झालर, टेंट, ब्रती महिलाओं के लिए सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सारे इंतजाम किए जा रहे हैं। बता दें की आधे गांव की आबादी इंटर कॉलेज सुखपुरा (गुलाहला) पोखरा पर छठ व्रत किया जा रहा था परंतु स्टेट बैंक सुखपुरा के बगल की गली पर महीनों से नाबदान का पानी जमा है। संत यती नाथ मंदिर परिषद के बगल से जाने वाली रास्ता पर नाबदान का पानी बह रहा है ।और रास्ते टूटे-फूटे हैं। जिस पर व्रती महिलाओं को चलना बहुत ही कठिन है। इस वजह से लगभग सैकड़ों परिवार के लोगों की एक आवश्यक बैठक कर संत यति नाथ मंदिर परिसर पर ही छठ व्रत करने का निर्णय लिया गया है।

Editor CP pandey

Recent Posts

गोरखपुर में फॉरेंसिक रिसर्च सेंटर का भूमि पूजन

सीएम योगी की चुटकी से गरमाई सियासत महिला प्रत्याशी को लेकर चर्चा तेज गोरखपुर(राष्ट्र की…

31 minutes ago

स्ट्रीट लाइट खरीद में घोटाला, ग्रामीणों ने उठाई जांच की मांग

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मिठौरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरा सोंनाड़ी में विकास…

60 minutes ago

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 200 मरीजों का हुआ उपचार

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर के पंचायत भवन में बुधवार…

1 hour ago

राम नवमी अवकाश में बदलाव: 26 मार्च को खुलेंगे न्यायालय, 27 मार्च को रहेगा अवकाश

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिला न्यायालय महराजगंज में राम नवमी के अवकाश को लेकर प्रशासन ने…

1 hour ago

निजी स्कूलों की महंगी फीस, बड़े दावे और हकीकत

चमकदार विज्ञापन बनाम वास्तविक परिणाम: निजी स्कूलों की पड़ताल (विज्ञापनों में सफलता की गारंटी, लेकिन…

2 hours ago

Auto Stand Auction: भिंसवा ऑटो स्टैंड की नीलामी में 8.10 लाख की रिकॉर्ड बोली, राम निवास गुप्ता बने विजेता

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड सदर अंतर्गत ग्राम पंचायत भिंसवा चौराहा शिकारपुर स्थित ऑटो…

5 hours ago