निर्माणाधीन नालियों को तत्काल कराए पूर्ण- नगर आयुक्त
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
रात्रि में हुए बारिश को ध्यान में रखते हुए नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल शहर में भ्रमण शील होकर चोक हुई नालियों को तुरंत संबंधित अधिकारियों को साफाई कराने का दिया निर्देश। सभी सहायक नगर आयुक्त को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण शील रहकर नालियों का बराबर सफाई कराए, जिससे बरसात होने पर किसी भी नाली में पानी न रुकने पाए। देर रात्रि में हुई मूसलाधार बारिश से नगर निगम के विभिन्न क्षेत्रों का नगर आयुक्त निरीक्षण कर नगर आयुक्त शिवाय होटल के आगे पवित्र मैरिज लॉन के पास निरीक्षण के दौरान, सहायक नगर आयुक्त सुरेंद्र सिंह एवं सफाई निरीक्षक रामविजय को बताया गया कि शिवाय होटल से अग्रसेन तिराहा तक नाला का निर्माण कार्य चल रहा है, नाले में जगह-जगह मलबा एवं कूड़ा आदि भरा हुआ मिला है उसे तुरंत साफ कराए। अवर अभियंता विवेकानंद को नाले का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करा कर नाले पर स्लैब रखवाने हेतु निर्देशित किया नगर आयुक्त द्वारा सुमेर सागर रोड पर स्थित टीनघर पुलिया के पीछे के नाले का निरीक्षण के दौरान इस बड़े नाले में काफी ज्यादा मात्रा में कूड़ा प्लास्टिक बोतल आदि भरा हुआ मिला नाले के किनारे पटरी पर भी जगह-जगह काफी मात्रा में कूड़ा पड़ा हुआ पाया गया. साथ ही नाले के बगल में रामलीला मैदान की जमीन पर एवं नाले के दोनों तरफ कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण भी कर लिया गया है, नगर आयुक्त ने अतिक्रमण को हटवाते हुए नाले की सफाई कराने के लिए निर्देशित किया। बेतियाहाता में हनुमान मंदिर के आगे एवं महेवा चुंगी के पास चल रहे नाला सफाई कार्य का निरीक्षण कर बरसात को देखते हुए समस्त जोनल अधिकारी एवं सफाई निरीक्षक को अपने-अपने क्षेत्र में नालियों की नियमित सफाई कराते रहने एवं नालियों पर हुए अवैध अतिक्रमण को हटवाने हेतु निर्देशित किया जिससे नाला जाम न होने पाए।
लेखक: अभिषेक कुमा इतिहास केवल बीते हुए समय की घटनाओं का संग्रह नहीं है, बल्कि…
पंचांग विशेष | बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 | दैनिक राशिफल बुधवार का दिन धार्मिक आस्था,…
पटना में 90 फीट के रावण का धू-धूकर दहन! आंखों से निकले अंगारे, मुंह से…
बांकुड़ा/पश्चिम बर्धमान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा की महाअष्टमी की रात…
कुशीनगर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। दशहरे की तैयारियों और मेले की रौनक के बीच चार परिवारों…
गोरखपुर में विजयादशमी पर दिखा गंगा-जमुनी तहजीब का अद्भुत संगम! योगी की शोभायात्रा पर बरसे…