96 प्रशिक्षुओं को वितरण किए प्रमाण पत्र
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। एसएसबी 42वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा सीमा चौकी मुंशीपुरवा चौकी परिसर के निकट नागरिक कल्याण कार्यक्रम का आयोजन किया गया,उक्त कार्यक्रम में गंगा सिंह उदावत, कमान्डेंट 42वीं वाहिनी के नेतृत्व में कराया गया। कार्यक्रम के दौरान सीमावर्ती युवा ग्रामीण/छात्र/छात्राओं को कौशल विकास व व्यावसायिक प्रशिक्षण के तहत 60 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर , सिलाई कढाई प्रशिक्षण , तथा 10 दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया, जिसके दौरान 96 लाभार्थी सफलता पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त किये और कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षुओं को कमान्डेंट के द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया,साथ ही मशरूम सम्बंधित सामग्री का वितरण किया गया।
जहां इस कार्यक्रम में कमान्डेंट ने बताया की
एसएसबी लगातार नागरिक कार्यवाही कार्यक्रम , सामाजिक चेतना अभियान , पशु चिकित्सा शिविर, मानव चिकित्सा शिविर एवं अन्य कल्याणकारी कार्यक्रमों के माध्यम से जनता को लाभान्वित करती रहती है और वाहिनी द्वारा इस प्रकार के कल्याणकारी कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं।
कार्यक्रम में अतिथि डॉ उमाशंकर वैश्य चेयरमैन रुपईडीहा रीति देवी (प्रबन्धक)ग्रामीण स्व रोजगार प्रशिक्षण संस्थान व पंकज साहू वन क्षेत्राधिकारी अब्दुल्लागंज उपस्थित रहें,अतिथि ने कार्यक्रम में एसएसबी के इस कल्याणकारी कार्यक्रम की सराहना की और कार्यक्रम के दौरान
दिलीप कुमार,उप कमान्डेंट, सहायक कमान्डेंट राजकुमार व अन्य अधिकारी एवं अतिथिगण, सीमावर्ती जनता, छात्र एवं बल कार्मिक उपस्थित रहें।
रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…
बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा)। कक्षा में पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक…
नवनीत मिश्र रक्षा बंधन केवल कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश के ठेकेदार रॉयल्टी से जुड़े मामलों…
✍️ संजय एम. तराणेकर कलाई पर बंधता धागा है,पर बंधता है उससे विश्वास,बहन की आँखों…