महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा) । नवसृजित नगर पंचायत बृजमनगंज में नगर वासियों को स्वास्थ्य सुविधा के लिए नि:शुल्क एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश कुमार जायसवाल व अधिशासी अधिकारी सुरभि मिश्रा ने हरी झंडी दिखा कर शुभारंभ किया।
नगर अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र की जनता के लिए स्वास्थ्य सुविधा में त्वरित इलाज के लिए एंबुलेंस सेवा लाभकारी होगा। मरीजों को त्वरित सुविधा के लिए महराजगंज, सिद्धार्थनगर व गोरखपुर सहित अन्य स्थानों पर ले जाने के लिए एंबुलेंस सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी।
इस अवसर पर प्रधान लिपिक रमेश चौधरी, मोहम्मद कासिम,सभासद जेपी गौंड, दिलीप गुप्ता, रवि यादव, मनोज जायसवाल, अनूप चौरसिया, धर्मेंद्र चौरसिया, काजू कन्नौजिया, जितेंद्र कुमार, सत्येंद्र चौधरी, प्रद्युमन सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…
फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…
वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…
त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…