किए गए वायदे बेकार जर्जर सड़क से जाने को मजबूर है नागरिक

आखिर कब बनवाएंगे सड़क सांसद एवं विधायक

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l लोक निर्माण विभाग अंतर्गत आने वाली नानपारा क्षेत्र की सड़कों का कोई पुरुसा हल नहीं है , विगत वर्ष विधानसभा चुनाव में सत्ता दल के विधायक ने किया था वादा इसके बाद भी अभी तक नहीं बनी बनी सड़क सांसद से भी कई बार लोगों ने किया है अनुरोध फिर भी सड़क जस की तस बनी हुई है । आश्वासन के बलबूते पर सड़क बनने की आस यहां के नागरिकों में अभी जिंदा है।
आपको बता दें कि लोक निर्माण विभाग अंतर्गत आने वाली नानपारा लखीमपुर मार्ग पर इंडियन बैंक और मन्नत मैरिज लॉन के निकट सड़क इतनी खराब है कि पिछले कई वर्षों से विभागीय अधिकारी इस सड़क को दुरुस्त करने के लिए टूटी-फूटी ईट डाल कर निकलने के लायक बना देते हैं ईटों के सड़क पर डालने के कारण इस सड़क पर निकलने वाले चोट खाकर गिर जाते हैं हाथ पैर टूट जाते हैं जलभराव होते ही इस सड़क से निकलना दूभर हो जाता है आपको बता दें कि वर्तमान सत्ता के विधायक रामनिवास वर्मा इसी जगह से कार्यालय के माध्यम से चुनाव लड़े और यहां से विजई हुए उन्होंने कहा था कि पहला काम सड़क बनवाना होगा परन्तु आज तक सड़क नहीं बन पाई है । इसके अलावा ग्राम पंचायत नानपारा देहात अंतर्गत ग्राम सिद्दीक मड़ईया की सड़क 5 वर्षों से बद से बदतर चल रही है इस सड़क में गड्ढा है या गड्ढे में सड़क समझ पाना मुश्किल हो रहा है बीते विधानसभा चुनाव में इस सड़क को बनाने की बात कही गई थी परंतु अभी तक लोग सांसद और विधायक की ओर टकटकी लगाए हुए हैं खराब सड़कों के कारण यहां के लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है पीड़ित नागरिकों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से सड़क सही करवाने की मांग की है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

‘जेलर 2’ की रिलीज से पहले सुनामी! एडवांस बुकिंग ₹60 करोड़ पार, पहले दिन टूट सकते हैं बड़े रिकॉर्ड

प्रवीन कुमार यादव की रिपोर्ट चेन्नई/मुंबई (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। सुपरस्टार रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म…

12 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में घिरे गृह सचिव! रायसीना हिल पर पाबंदियों को लेकर बिना शर्त माफी, अब अदालत के रुख पर नजर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राजधानी दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन के दौरान लगाई गई सख्त…

21 minutes ago

चार साल बाद भी नहीं थमी अंकिता के परिवार की लड़ाई! इंडिया गेट पर प्रदर्शन, कथित VIP को लेकर फिर उठे सवाल

फोटो ai निर्मित नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित ‘वीआईपी’…

30 minutes ago

हत्याकांड में पुलिस की तेज हुई जांच, दुकान के अंदर हत्या कर फरार हुआ हमलावर

दुकान के अंदर खूनी वारदात! 32 वर्षीय वसीम की गोली मारकर हत्या, हमलावरों की तलाश…

3 hours ago

नोएडा से दिल्ली पहुंचना होगा आसान! हाफ मैराथन के लिए DMRC का खास इंतजाम, जानें किन यात्रियों को मिलेगा फायदा

नोएडा से दिल्ली जाने वालों के लिए बड़ी खबर! रविवार सुबह 3:30 बजे से दौड़ेगी…

3 hours ago