सिटिजन फोरम की ओर से गरीब, निसहाय,और निराश्रित लोगों के बीच बटा कंबल

गरीबों की सहायता से बड़ा कोई पुण्य नहीं: डॉ. बलराम

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। सामाजिक संस्था सिटिजन फोरम निरंतर सामाजिक गतिविधियों से जुड़ा रहा है तथा भविष्य में भी जुड़ा रहेगा इस कड़ाके की ठंड में सिटीजन फोरम ने गरीब और निराश्रित लोगों के बीच कंबल वितरित कर सामाजिकता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी दर्ज कराई है।उक्त बातें विकासखंड सभागार में आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में संरक्षक डॉ बलराम भट्ट ने अपने संबोधन में व्यक्त किया उन्होंने कहा कि सिटीजन फोरम सदैव गरीबों निराश्रितों के सहयोग के लिए खड़ा है और भविष्य में भी खड़ा रहेगा।फोरम के अध्यक्ष डॉ आर के मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि गरीबों की सहायता तथा सामाजिक गतिविधियों से बड़ा कोई पुण्य नहीं है सामाजिक क्षेत्र में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में फोरम विभिन्न गतिविधियों के साथ खड़ा रहता है और भविष्य में भी खड़ा रहेगा। कंबल वितरण कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित ब्लॉक प्रमुख सदर प्रतिनिधि रामप्रीत गुप्ता ने कहा कि इस कड़ाके की ठंड में गरीबों को कंबल वितरित करना एक महत्वपूर्ण और पुनीत कार्य है, इसके लिए सिटिजन फोरम और उनके सभी सदस्य धन्यवाद के पात्र हैं।
कंबल वितरण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए महासचिव विमल पांडेय ने कहां की समाज कल्याण से संबंधित विभिन्न पहलुओं का फोरम कार्य करता है और इस तरह के आयोजन फोरम की प्राथमिकता है। कंबल वितरण कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद के सुभाष नगर इंदिरा नगर गांधीनगर आजाद नगर विष्णु नगर लोहिया नगर सहित सोनरा, सिसवनिया,बेलवाकाजी बागापार, पिपरदेऊरा, तरकुलवा, नेता सुरहुरवा सहित अन्य गांवों के 125 गरीब और सहायक निराश्रितों को कंबल वितरित किया गया l भविष्य में भी इस तरह के आयोजन होते रहेंगे l
कंबल वितरण कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी डॉ शांति शरण मिश्र ने किया इस दौरान उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह, सचिव शमसुल हुदा खान, कोषाध्यक्ष दिलीप शुक्ला ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन किया l
इस अवसर पर हमीदुल्लाह खान, पशुपतिनाथ तिवारी, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, आदित्य श्याम देव, डॉ ओम प्रकाश श्रीवास्तव ,राम प्रकाश गुप्त, जवाहरलाल साहू, सुधाकर राय, विनोद गुप्ता, मनोज मौर्य, पुष्पा मौर्या, रणजीत सिंह , अंबरीश पटेल, रितेश त्रिपाठी सहित अन्य फोरम के सम्मानित सदस्य उपस्थिति थे l

Editor CP pandey

Recent Posts

रविवार को किस राशि की चमकेगी किस्मत? जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और 12 राशियों का हाल

18 अक्टूबर 2026, रविवार | दैनिक राशिफल | पंचांग एवं ज्योतिष18 अक्टूबर 2026 का दिन…

8 minutes ago

शाही पनीर से दही आलू तक, स्वादिष्ट ग्रेवी बनाने का आसान तरीका

Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…

7 hours ago

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

9 hours ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

11 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

11 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

13 hours ago