चोर मस्त पुलिस पस्त, कोतवाली सीमा क्षेत्र में 48 घण्टे के अन्दर ताला तोड़कर हुई दो चोरियां

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
जनपद में ठंड के गलन के साथ चोरों के गर्मी की हनक महशुश होने लगी कही शादी तो कही ठंड गृह स्वामीयों पर भारी पड़ रहा है तो चोरों को आज़ादी का अनुभव दे रहा है, ये ही वजह है कि चोरी की वारदात बढ़ गई है।
मिली जानकारी के अनुसार देवरिया सदर कोतवाली थाना क्षेत्र तिलई बेलवा ग्राम सभा निवासी नियर वाई शुभ नारायण आई टी आई स्कूल के पास से ललित सिंह के घर से चैनल का ताला तोड़ लाखों रुपए का समान चोरी कर उठा ले गए चोर। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छान- बिन में जुटी ।
ऐसी ही घटना विगत 3 दिन पहले दिनदहाड़े चोरों ने सोन्दा चौराहे के निकट घटना को चोरों ने अंजाम दिए। इससे साफ नजर आता है कि चोरों के मन में पुलिस का कोई दहशत नहीं है। यह वारदातें पुलिस के गाल पर तमाचा है ।पुलिस सिर्फ जांच के नाम पर खानापूर्ति कर रही है। पुलिस की मुस्तैदी पर सवालिया निशान उठने लगा है ,क्योंकि जहां पर घटना हुई है वहां से महज डेढ किलोमीटर की दूरी पर जेल चौकी स्थित है।बावजूद चोरों का हौसला इतना बुलंद है, कि पुलिस को चुनौती देते हुए लगातार दो चोरियां कर चुके हैं ।देवरिया पुलिस पीड़ित परिवार को आश्वासन देने के अलावा कार्यवाही के नाम पर जीरो दिखती है । वही आपको बता दें कि देवरिया के पुलिस अधीक्षक अपने कार्यों के लिए काफी सख्त माने जाते हैं।पर देवरिया जनपद के थानेदारों के राजनीतिक रसूख के बदौलत पुलिस अधीक्षक भी वेवश दिखाई दे रहे यही वजह है कि सलेमपुर पुलिस 302 के अभियुक्त को खुली छूट दे प्राथमिकी के बाद एक माह से थाने पर खातिरदारी करने में मशगूल है, तो न्यायालय द्वारा जारी वारंट पर रुपयों की लेनदेन मामले पर चेक डिफाल्टर को पकड़ने पर कोतवाली पुलिस विफल है तो ऐसे में पुलिस अधीक्षक की सख्ती भी थानेदारों के लिये कोई मायने नही रखता।
जब आम जनता अपने आपको असुरक्षित महसूस करेगी तो ऐसा सवाल हमेशा से लाजमी है कि पुलिसिया कार्य शैली पर उठता रहेगा।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सुहागरात पर दुल्हन की सच्चाई से चौंका दूल्हा, मैनपुरी में धोखाधड़ी का मामला दर्ज

मैनपुरी (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के किशनी थाना क्षेत्र से एक…

2 hours ago

UPPSC RO/ARO मुख्य परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी, 419 अभ्यर्थी सफल

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने समीक्षा अधिकारी (RO) और…

2 hours ago

खेत गई महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, देवरिया में रहस्यमयी घटना से उठे सवाल

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जिले के भागलपुर क्षेत्र में रविवार सुबह एक महिला की…

3 hours ago

15 अप्रैल से बजेगी शहनाई, जानें कब-कब हैं शादी के शुभ मुहूर्त

खरमास समाप्ति के बाद बजेगी शहनाई: 15 अप्रैल से शुरू होगा मांगलिक कार्यों का शुभ…

5 hours ago

बिहार में मासूम सुरक्षित नहीं! स्कूल हॉस्टल बना मौत का अड्डा

जहानाबाद हॉस्टल में 5 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या, गला रेतकर मौत से…

5 hours ago

IPL 2026: विराट कोहली ने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा, भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास, CSK vs RCB में रिकॉर्ड्स की बरसात

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को…

6 hours ago