तुलसी जयन्ती समारोह के पहले दिन साहित्यिक प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)नागरी प्रचारिणी सभा, देवरिया द्वारा आयोजित तुलसी जयन्ती समारोह के प्रथम दिन, दिनांक 29 जुलाई 2025 को तुलसी साहित्य पर आधारित निबंध, भाषण एवं सुपठन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन नगर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की सहभागिता के साथ संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इन्द्र कुमार दीक्षित द्वारा स्वागत भाषण से किया गया।

प्रतियोगिता में नगर क्षेत्र के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों—सनबीम स्कूल, सोन्दा; कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय; महाराजा गर्ल्स कॉलेज; आरबीटी स्कूल; महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज; मॉडर्न सिटी मोंटेसरी इंटर कॉलेज; गुरुकुल मिशन; देवरिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल; सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्या मंदिर, देवरिया खास; बीआरडी पीजी कॉलेज; बीआरडी इंटर कॉलेज आदि के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता परिणाम:
माध्यमिक वर्ग भाषण प्रतियोगिता में:
प्रथम स्थान: जया दुबे (गुरुकुल मिशन)
द्वितीय स्थान: समीक्षा दुबे (गुरुकुल मिशन)
तृतीय स्थान: प्रांशु मिश्र (सरस्वती विद्या मंदिर)
सांत्वना: देवांशी मिश्र (सनबीम स्कूल), वैष्णवी गुप्ता (कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय)
निबंध प्रतियोगिता में:
प्रथम स्थान: प्रगति यादव (गुरुकुल मिशन)
द्वितीय स्थान: प्रज्ञा मिश्रा (देवरिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल) संयुक्त तृतीय स्थान: रोशनी चौहान (नेशनल पब्लिक स्कूल), आस्था वर्मा (अग्रसेन गर्ल्स कॉलेज)सांत्वना: इफ्रा अंसारी (सनबीम स्कूल), मानसी पाण्डेय (अग्रसेन गर्ल्स कॉलेज), अनुष्का कुशवाहा (कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय)
जूनियर वर्ग सुपठन प्रतियोगिता में:
प्रथम स्थान: आयुष मिश्रा (सरस्वती विद्या मंदिर)
द्वितीय स्थान: आराध्या मिश्रा (देवरिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल) तृतीय स्थान: अथर्व मिश्र (सनबीम स्कूल) सांत्वना: कृतिका जायसवाल (देवरिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल)
स्नातकोत्तर वर्ग भाषण प्रतियोगिता में जिया खान (बीआरडी पीजी कॉलेज) को सांत्वना पुरस्कार मिला।
समापन अवसर पर डॉ. दिवाकर प्रसाद तिवारी ने तुलसीदास और वाल्मीकि के माध्यम से राम के स्वरूप और गुणों पर विचार रखे। उन्होंने राम के मर्यादा, विनम्रता और दिव्यत्व को रेखांकित करते हुए उन्हें देवताओं का गुरु बताया।

सभा के मंत्री डॉ. अनिल कुमार त्रिपाठी ने सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों एवं विद्यालयों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “आप सबके सहयोग से ही नगर का सांस्कृतिक स्तर और ऊँचाइयों तक पहुंचेगा।” उन्होंने इस आयोजन में नगर के कई महाविद्यालयों की उपेक्षा और सहभागिता न होने पर गहरी निराशा भी जताई।
निर्णायक मंडल: प्रो. आभा मिश्रा (बरहज)
डॉ. राजेश मिश्र (संत विनोबा पीजी कॉलेज)
डॉ. शकुंतला दीक्षित
प्रतियोगिता संचालन: डॉ. अभय कुमार द्विवेदी
इस अवसर पर नगर के प्रमुख गणमान्यजन—इन्द्र कुमार दीक्षित, रवीन्द्र नाथ तिवारी, दिनेश कुमार त्रिपाठी, बृजेश पांडेय (प्रबंधक), जगदीश उपाध्याय, रजनीश मोहन गोरे, डॉ. सौरभ श्रीवास्तव, सोमनाथ मिश्र आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही।

rkpnews@desk

Recent Posts

जसपुर में गणेश विसर्जन शोभायात्रा पर एसयूवी का कहर : तीन भक्तों की मौत, 22 घायल

जसपुर /छत्तीसगढ़ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। गणपति उत्सव की खुशियां जशपुर जिले में उस समय…

1 hour ago

आज़ादी से पहले बना अस्पताल अब खंडहर में तब्दील! न्यू पीएचसी की दशा पर रो रहे मरीज

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। आज़ादी से पहले अंग्रेजी हुकूमत में बने बरहज के न्यू प्राथमिक…

2 hours ago

सड़क न बनने से ग्रामीण परेशान, कच्चे रास्तों पर चलने को मजबूर

उतरौला /बलरामपुर, (राष्ट्र की परम्परा)। आज़ादी के बाद भी सड़क की सुविधा से वंचित ग्रामीणों…

2 hours ago

स्कूली बस की चपेट में आया छात्र, गंभीर रूप से घायल

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) उभांव थाना क्षेत्र के ककरासो गांव के पास बुधवार की सुबह करीब…

3 hours ago

यूपी स्मार्ट प्रीपेड मीटर घोटाला: 6.22 लाख पुराने मीटर गायब, निगम को लाखों का चूना!

लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) उत्तर प्रदेश में स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर लगाने के नाम पर…

3 hours ago

लखनऊ में फर्जी फर्म से 8.81 करोड़ की जीएसटी चोरी, एफआईआर दर्ज

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) राजधानी में कर चोरी का बड़ा मामला उजागर हुआ है।…

4 hours ago