वेदान्ता इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
वेदान्ता इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत एक मतदाता जागरूकता रैली निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 344 गोपालपुरा विधानसभा राजकुमार बैठा के नेतृत्व में निकाली गयी। मतदाता रैली में मत देने के साथ ही नये मतदाता बनने की अपील किया गया। मतदाता जागरूकता रैली में बच्चों ने अपने हाथों में विभिन्न प्रकार के स्लोगन व नारे लिखी तख्तियां लिये थे, जिससे नये मतदाताओं को जुड़ने व मतदान करने की प्रेरणा मिले। इसके साथ ही सभी मतदाताओं को मत देने के लिये सन्देश देने के लिये एक नाटक का भी मंचन किया गया जिसमें यह दिखाया गया कि वोट देना क्यो जरूरी है। नाटक मंचन में यशा जावेद, गंगा सिंह अनुज सिंह, मंशिका सिंह आदि रहे। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी पंकज यादव, रजिस्ट्रीकरण निर्वाचन अधिकारी राजकुमार बैठा, आर के श्रीवास्तव, शिव गोविंद सिंह प्रबंध निदेशक वेदान्ता इंटरनेशनल स्कूल, प्रधानाचार्य ज़ुबैर हसन, अकेडमी इंचार्ज सुनील त्रिपाठी, सुनील तिवारी, किशन मिश्रा, फहीम अहमद, सुनील चौरसिया, आलोक यादव, नीलम चौहान, स्वेता राय, रम्मन यादव, सूर्यभान यादव सहित विद्यालय के सभी शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

कम खर्च में पशुओं का इलाज और टीकाकरण, पशुपालकों को मिल रही राहत

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर क्षेत्र के पशुपालकों के लिए राहत भरी खबर है। स्थानीय…

3 minutes ago

आईईटी में इंजीनियर्स प्रीमियर लीग सीज़न-02 का भव्य शुभारंभ

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

21 minutes ago

ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, एक गंभीर घायल

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)सहतवार–रेवती मुख्य मार्ग पर गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

4 hours ago

कटहल नाला से हट रहा अतिक्रमण, प्रशासन की चेतावनी के बाद 8 लोगों ने स्वयं हटाया कब्जा

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले में कटहल नाला के संरक्षण और सौंदर्यीकरण को लेकर प्रशासन ने…

4 hours ago

स्टेशन रोड निविदा में लापरवाही पर भड़का आक्रोश

एसडीएम से मिलने पहुंचे राष्ट्रीय समानता दल–सीपीआई प्रतिनिधिमंडल से नहीं मिले उपजिलाधिकारी ज्ञापन कार्यालय पर…

4 hours ago

आपसी भाईचारा प्रेम और सद्भाव कायम रखना सबका नैतिक कर्तव्य-बिशप यूजीन जोसेफ

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)कैंटोंमेंट स्थित बिशप हाउस परिसर में जैसे ही अज़ान कि सदाएं बुलंद हुई,…

4 hours ago