देवरिया कोचिंग क्लासेज के बच्चे हुये पुरस्कृत

परीक्षा में अंक लाकर मन को ना बहलाएं एक लक्ष्य तय कर लक्ष्य प्राप्त करना ही बनाए उद्देश्य-संकल्प सिंह राठौर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के सोन्दा ग्राम सभा स्थित देवरिया कोचिंग क्लासेज के अधयापक जावेद ,संतोष व आलम के द्वारा 23 जुलाई 2023 दिन रविवार की देर दोपर पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे उपरोक्त कोचिंग के टॉपर बच्चों को साईकिल तो अच्छे अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को मोमेंटो दे कर सम्मानित किया गया।

आपको बता दें कि उपरोक्त कोचिंग सेंटर के बच्चों को पुरस्कृत व सम्मानित करने के लिए सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड संख्या 15 के सभासद सोन्दा निवासी शिवानंद मिश्रा, विशिष्ट अतिथि के रूप में सत्येंद्र यादव ,अधयापक कैलाश यादव व अध्यापक रामसेवक ,जेल चौकी इंचार्ज संकल्प सिंह राठौर आदि मौजूद थे।

पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम कोचिंग के उपस्थित बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम से किया गया जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। किसी बच्चे ने गाना गाया तो वहां उपस्थित बच्चियां भी किसी से कम नहीं दिखीं उन्होंने भी अपने गानों से मौके पर मौजूद लोगों का मन मोह लिया साथ ही हंसाने वाले चुटकुलों ने लोगों को खूब गुदगुदाया आपको बता दें कि कोचिंग के ही दसवीं कक्षा की छात्रा अनन्या यादव 91.67 प्रतिशत नम्बर लाकर पहला स्थान तो अमृता यादव 91.33 व अंजलि यादव ने 91.1प्रतिशत अंक लाकर क्रमशः दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया।

जिनको मुख्य अतिथि शिवानंद मिश्रा विशिष्ट अतिथि सतेन्द्र यादव व कैलाश यादव द्वारा प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को साइकिल देकर प्रोत्साहित किया गया। पुरस्कृत बच्चियों का चेहरा पुरस्कार प्राप्त होने के बाद काफी प्रसन्न दिखा तो वही तीनो बच्चियों ने अपने सफलता का मंत्र अन्य बच्चों को भी दिया।

कक्षा 12 के बच्चों ने भी बोर्ड परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करते हुए अच्छे अंक प्राप्त किए। जिसमें किशन यादव ने 82.2 प्रतिशत, नितिन यादव 84.2 प्रतिशत, संजना यादव 80 प्रतिशत, अक्षिता तिवारी 78 प्रतिशत, ज्योति चौहान 78 प्रतिसत नंबर लाकर अपने कोचिंग का नाम रोशन किया साथ ही इन बच्चों को अतिथियों के द्वारा मोमेंटो देकर सम्मनित किया गया। जिससे बच्चे काफी प्रोत्साहित दिखे व आगे भी अच्छी पढ़ाई करने का वादा करते हुए अपने सफलता का मंत्र मौके पर मौजूद बच्चों को दीया। इस मौके पर कोचिंग से सीनियर अध्यापक जावेद, संतोष ,आलम के अलावा अतिथियों में अमरेश रावत ,पप्पू रावत , उमर,आजाद अंसारी व अन्य लोग मौजूद दिखे।

संवादाता (देवरिया) अमरेश रावत…

parveen journalist

Recent Posts

आपका मूलांक आज क्या संकेत दे रहा है

🔮 आज का मूलांक राशिफल 2026: मूलांक 1 से 9 तक का विस्तृत अंक ज्योतिष…

30 minutes ago

🔴 17 फरवरी मंगलवार का राशिफल 2026: हनुमान कृपा से किन राशियों को लाभ, किन्हें बरतनी होगी सावधानी?

🕉️ मंगलवार का दिन, बजरंगबली की पूजा और ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव17 फरवरी मंगलवार का राशिफल…

34 minutes ago

खसरा-रूबेला उन्मूलन अभियान: 27 फरवरी तक चलेगा टीकाकरण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बच्चों को खतरनाक संक्रामक बीमारियों से बचाने के उद्देश्य से…

8 hours ago

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय 22 फरवरी को देगा अनुसंधान उत्कृष्टता पुरस्कार

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। विश्वविद्यालय में अनुसंधान को नई दिशा और प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से…

9 hours ago

देवरिया के बनकटाशिव (सल्लहपुर) में आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के दूसरे दिन भक्ति की अविरल धारा बही।

​भक्ति के रंग में रंगा बनकटाशिव, वेद मंत्रों और भजनों की गूँज से मंत्रमुग्ध हुए…

9 hours ago