बघौचघाट समर कैंप में बच्चों ने सीखी कई कलाएं

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
पथरदेवा के उच्च प्राथमिक विद्यालय बघौचघाट मे समर कैंप के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। मंगलवार प्रातः काल बच्चों के साथ शिक्षकों ने भी योगा किया।कैंप में बच्चों ने चित्रकला एवं क्राफ्ट बनाया और उसे बेहतर ढंग से प्रस्तुत किया।इस दौरान उपस्थित अभिभावकों ने बच्चों के कला कौशल को देख भूरी भूरी सराहना किए। विद्यालय में गठित ईको क्लब द्वारा देख भाल एवं पौधों की सिंचाई की गई।विद्यालय परिसर समेत आस पास स्वच्छता पर ध्यान दिया गया।समर कैंप का आयोजन हरेराम प्रजापति एवं अनुराधा मद्धेशिया द्वारा किया जा रहा है।कैंप में प्रत्येक दिन विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशरफ अली खान एवं सहायक अध्यापक वीरेंद्र मिश्रा आयोजन में अपनी विशेष सहभागिता देते हुए इसे और बेहतर बनाने में अपना योगदान प्रदान करते हैं।
प्रधानाध्यापक अशरफ अली ने बताया कि कैंप में बच्चों के अंदर जीवन कौशल एवं चित्रकला, गृह शिल्प, क्राफ्ट ,वैज्ञानिक दृष्टिकोण विभिन्न प्रकार के मॉडल बच्चों को बताया जाता है। और उनके द्वारा तैयार कराया जाता है।इस दौरान बच्चों को न्यूट्रीशन के रूप में फल, बिस्कुट, टॉफी आदि ग्राम प्रधान रामविलास यादव के द्वारा बच्चों का उत्साह वर्धन भी करते हुए वितरित किया गया।

rkpnews@desk

Recent Posts

गौ सदन में अचानक पहुंचे डीएम-एसपी, व्यवस्थाओं की खुली पोल

मधवलियां गौ सदन का डीएम-एसपी ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सुधारने के दिए सख्त…

25 minutes ago

गांव चलो अभियान: दोस्तपूरा शक्ति केंद्र पर स्वच्छता और जनसंपर्क से जागरूकता की नई पहल

स्वच्छता के साथ विकास का संदेश, दोस्तपूरा में भाजपा का विशेष अभियान कोपागंज/मऊ (राष्ट्र की…

34 minutes ago

रेलवे ट्रैक पर मिला 15 वर्षीय किशोर का शव, ट्रेन की चपेट में आकर दर्दनाक मौत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जनपद के घुघली थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक…

45 minutes ago

CCTV में कैद मौत का लाइव मंजर, वकील पर बरसी गोलियां

मिर्जापुर में फिल्मी अंदाज में वकील की हत्या मिर्जापुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश…

1 hour ago

राजस्थान ने लगाया जीत का चौका, RCB को 6 विकेट से हराया

गुवाहाटी (राष्ट्र की परम्परा)। Rajasthan Royals (RR) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Royal Challengers Bengaluru…

10 hours ago

भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई: 5700 नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे…

18 hours ago