विज्ञान प्रदर्शनी में पुरस्कृत हुए बच्चे, शिक्षकों का हुआ सम्मान

उतरौला/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)।
क्षेत्र के बाल विकास ज्ञान विद्या मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय विज्ञान मेला एवं प्रदर्शनी का समापन शनिवार को हुआ।प्रतिभा करने वाले बच्चों को प्रमाणपत्र व मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। मोतीलाल बालिका इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अतुल कुमार यादव, समाजसेवी वीरेंद्र कुमार, कमलेश कुमार को सहयोग सेवा संस्थान के भानु प्रकाश मिश्र द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्रदर्शनी में अंतिम दिन चार्ट व मॉडल प्रतियोगिता में बच्चों ने जल संरक्षण, प्रदुषण के कारण व निवारण, हृदय की आंतरिक संरचना, श्वशनतंत्र प्रणाली, प्रकाश संश्लेषण, ऑटोमैटिक स्ट्रीट लाइट, सोलर ट्रैफिक सिग्नल, यातायात व्यवस्था सहित विभिन्न विषयों पर आधारित मॉडल व चार्ट का प्रस्तुतीकरण किया गया।
चार्ट प्रतियोगिता में सोनी गुप्ता प्रथम, अखिलेश कुमार द्वितीय, सोनी मौर्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । मॉडल में गोल्डी गुप्ता प्रथम, संध्या द्वितीय, गायत्री ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में आर्यन गुप्ता प्रथम, शुभम द्वितीय सुप्रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित जिलास्तरीय प्रदर्शनी बच्चों के लिए बहुत ही उपयोगी रही, उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विज्ञान के प्रति बच्चों में उत्सुकता व विज्ञान के इतिहास तथा वर्तमान की जानकारी देते हैं।
विज्ञान संचारक पंकज त्रिपाठी ने वर्मी कंपोस्ट, ग्लोबल वार्मिंग, सौर मंडल, रक्तचाप आदि के विषय में जानकारी दी।
संस्था के अध्यक्ष बालमुकुंद मिश्र ने आभार ज्ञापित कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।
इस अवसर पर बाल विकास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के संस्थापक मुन्नू लाल, प्रबंधक मंजू देवी, इमदाद अली, सुनील दूबे, परमात्मा चौधरी, कृष्ण चन्द्र पाण्डेय, विंध्याचल पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए पराविधिक स्वयंसेवकों को निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…

8 hours ago

होली पर भी चला कागजी फावड़ा! मनरेगा में फर्जी हाजिरी का बड़ा खेल

जंगल बड़हरा में होली के दिन दिखाया गया मिट्टी कार्य, प्रशासनिक निगरानी पर उठे सवाल…

9 hours ago

स्किमैगो रैंकिंग 2026 में डीडीयूजीयू का प्रदर्शन बेहतर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने स्किमैगो इंस्टीट्यूशन्स रैंकिंग 2026 में उल्लेखनीय…

9 hours ago

कोचिंग के लिए निकला छात्र लापता, परिजन परेशान

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के उभांव थाना क्षेत्र से एक छात्र के लापता होने का मामला…

10 hours ago

गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, उभांव पुलिस को मिली सफलता

बलिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के थाना उभांव पुलिस को गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित…

10 hours ago

ई-लॉटरी से होगा कृषि यंत्रों के लिए किसानों का चयन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। वित्तीय वर्ष 2025-26 में कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने…

11 hours ago