बिहार दिवस पर बच्चों और शिक्षकों को मिला अनमोल उपहार

बिहार दिवस समारोह में त्रैमासिक ई-बाल पत्रिका ‘निपुण बालमंच’ का हुआ भव्य विमोचन

पटना(राष्ट्र की परम्परा)
बिहार दिवस के शुभ अवसर पर “अप्पन बिहार निपुण बिहार” स्टॉल पर त्रैमासिक ई-बाल पत्रिका “निपुण बालमंच” का भव्य शुभारंभ निदेशक प्राथमिक शिक्षा के द्वारा किया गया। यह पत्रिका पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध होगी।
“निपुण बालमंच”, जो किशनगंज की शिक्षिका निधि चौधरी द्वारा संपादित और डिज़ाइन की गई है, बिहार के सरकारी विद्यालयों के बच्चों की कविताएँ, कहानियाँ, पेंटिंग्स सहित कई रचनात्मक अभिव्यक्तियों को मंच प्रदान करती है। इसके अलावा, बच्चों के लिए रोचक खेल, विज्ञान प्रश्नोत्तरी, गणित क्विज़ और ज्ञानवर्धक तथ्य भी सम्मिलित किए गए हैं, जिससे उनकी सीखने की रुचि और रचनात्मकता को नई उड़ान मिलेगी।
पत्रिका के प्रधान संपादक उपनिदेशक संजय कुमार चौधरी हैं, जबकि संपादन एवं डिज़ाइन की जिम्मेदारी निधि चौधरी (शिक्षिका, किशनगंज) ने निभाई है। इसके पाठशोधक विनोद कुमार उपाध्याय (शिक्षक, जिला अरवल) हैं और विशेष सहयोग अनुपमा प्रियदर्शिनी (शिक्षिका, जिला सिवान) द्वारा दिया गया है। इस बाल पत्रिका की मार्गदर्शक एवं प्रेरणा के रूप में मृदुला कुमारी हैं।
उल्लेखनीय है कि शिक्षिका निधि चौधरी पहले से ही “टीचर्स ऑफ बिहार” की ई-मैगजीन ‘प्रज्ञानिका’ की संपादिका के रूप में कार्यरत हैं।
“निपुण बालमंच” न केवल बच्चों की रचनात्मकता को प्रोत्साहित करेगा बल्कि उनके बौद्धिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
पत्रिका के विमोचन पर टीचर्स ऑफ बिहार के फाउंडर शिव कुमार ने पत्रिका के संपादक मंडल के सभी सदस्यों बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
उक्त जानकारी टीचर्स ऑफ बिहार के प्रदेश प्रवक्ता अररिया जिले के शिक्षक रंजेश कुमार एवं प्रदेश मीडिया संयोजक पूर्वी चंपारण जिले के शिक्षक मृत्युंजय कुमार ने संयुक्त रूप से दी है।

rkpnews@desk

Recent Posts

काशी में 22, 24 और 25 अक्टूबर को आसमान में दिखेगा हवाई रोमांच! गंगा के ऊपर एयर शो, नमो घाट पर 200 कलाकारों का जलवा

फोटो AI वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धर्म, अध्यात्म और संस्कृति की नगरी काशी में…

2 hours ago

मिर्जापुर: टीवी चलाना सिखाने के बहाने छात्रा को कक्षा में बुलाने का आरोप, शिक्षक पर पॉक्सो केस

मिर्जापुर में शिक्षक पर 14 वर्षीय छात्रा से अशोभनीय हरकत का आरोप, स्कूल जाने से…

3 hours ago

पेट्रोल-डीजल को लेकर केंद्र का नया फैसला, एक पर टैक्स घटा तो दूसरे पर बढ़ा शुल्क

डीजल पर विंडफॉल टैक्स में बड़ी कटौती, पेट्रोल के निर्यात पर बढ़ा शुल्क! 16 अक्टूबर…

5 hours ago

दिल्ली से मुंबई तक तिरंगा मार्च की गूंज, दिल्ली में अनुमति नहीं, मुंबई में रैली को मंजूरी!

Ai निर्मित दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले हाई अलर्ट! कनॉट प्लेस छावनी में तब्दील,…

6 hours ago

दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बवाल! FIR की मांग पर थाने के बाहर NSUI का हंगामा, कई कार्यकर्ता हिरासत में

फोटो x से पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर देर रात हंगामा, NSUI बोली—FIR दर्ज होने…

6 hours ago

सुबह-सुबह दिखने वाली सफेद चादर से रहें सावधान!

कोहरा, धुंध या स्मॉग? जानिए कौन आपकी सेहत और फेफड़ों के लिए है सबसे खतरनाक…

8 hours ago