आईजीआरएस का मुख्य सचिव ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की समीक्षा

22जुलाई को होगा बृहद वृक्षारोपण

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने 22 जुलाई को वृहद वृक्षारोपण करने और आईजीआरएस के लंबित मामलों का गुणवत्ता से निस्तारण करने के लिए वीडियो कांफ्रेंसिंग कर कहा कि, जनता की शिकायतों का समय पर निस्तारण नहीं होने से भ्रष्टाचार बढ़ता है। उन्होंने कहा कि शिकायतों का निस्तारण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिलाधिकारी और मंडलायुक्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण कराएं। मुख्य सचिव ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये संबंधित विभाग की समीक्षा की मिश्र ने जनशिकायतों के समयबद्ध व गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का समाधान करना ही पर्याप्त समाधान नहीं, शिकायतकर्ता संतुष्ट भी होना चाहिए। आईजीआरएस में असंतुष्ट फीडबैक से संबंधित शिकायतों की वरिष्ठ अधिकारी स्वयं नियमित समीक्षा करें। उन्होंने कहा कि असंतुष्ट शिकायतकर्ताओं से अधिकारी सीधे संवाद कर उनकी समस्यायों का निस्तारण कराएं। शिकायतकर्ता को अपनी समस्या का समाधान कराने के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े।मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में ‘वन महोत्सव की तैयारियां जोर शोर पर हैं, सरकार इस साल 35 करोड़ पौधारोपण करवाने का लक्ष्य रखा है। इस अभियान के तहत सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को भी कम से कम एक पौधा लगाना जरूरी है. सरकार ने 22 जुलाई और 15 अगस्त दोनों दिन सभी गांव की कम से कम 1000 पौधे ऑफिसों के प्रत्येक कर्मचारी अपने घर के सामने या मोहल्ले के पार्कों में एक-एक पौध अवश्य लगाने व उसकी सुरक्षा का संकल्प का निर्देश दिया हैं।
मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश के सभी कार्मिक कम से कम एक पौधा घर के बाहर, पार्क, सड़क, कालोनी आदि में अवश्य लगाएं पौधे के साथ तस्वीर को हरीतिमा अमृत वन मोबाइल एप पर अपलोड किया जाए कर्मचारियों द्वारा स्वंय की प्रेरणा से अपने मोहल्ले में वृहद पौधेरोपण महोत्सव का आयोजन कर लोगों को इस अभियान में शामिल होने के लिए प्रेरित किया करें। मंडल आयुक्त सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मंडल आयुक्त अनिल ढींगरा, जिलाधिकारी कृष्ण करुणेश, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर, अपर आयुक्त अजयकांत सैनी, सीडीओ संजय कुमार मीना, डीएफओ विकास यादव, बीएसए रमेंद्र सिंह, एडीएम प्रशासन पुरुषोत्तम दास गुप्ता सहित संबंधित विभागों के संबंधित अधिकारी गण मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य समापन, बनकटाशिव धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भटनी क्षेत्र के सल्लहपुर स्थित बनकटाशिव में आयोजित श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं…

20 minutes ago

रेल चक्का जाम करने जा रहे कांग्रेसियो को रेलवे प्रशासन ने रोका

काफ़ी जद्दों जहद के बाद मांग पूरी करने पर हुई सहमति बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शनिवार की…

28 minutes ago

देवरिया पुलिस का मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान, चौराहों और बाजारों में पहुंचकर किया जागरूक

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को सशक्त बनाने के…

34 minutes ago

जनपद में चल रहे जिमों की स्थिति पर एक नजर

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बीते कुछ वर्षों के दौरान फिटनेस के प्रति लोगों की…

2 hours ago

अवकाश प्राप्त अध्यापक प्रेम शंकर पांडे का 78 वर्ष की आयु में निधन

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के लखोलिया बेल्थरारोड़ निवासी अवकाश प्राप्त शिक्षक प्रेम शंकर पांडे का शुक्रवार…

2 hours ago

तहसील दिवस में जनसमस्याओं का हुआ निस्तारण, सीडीओ ने दिए सख्त निर्देश

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में आयोजित तहसील दिवस (जनसुनवाई कार्यक्रम) के अंतर्गत मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ)…

2 hours ago