देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के अंतर्गत जिला पंचायत सभागार, देवरिया में बृहद कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंचासीन अतिथियों और आगंतुकों का स्वागत बुके और शॉल देकर किया गया।
दिल्ली से आए समाधान समिति के समन्वयक राजू साहनी और अन्य सदस्यों ने महिलाओं, युवाओं, और उपस्थित व्यक्तियों को इस योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने योजना के उद्देश्यों और लाभों पर प्रकाश डालते हुए उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं पर चर्चा की।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पांडेय, एनएसआईसी से कुमार रोहित, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक (सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया) अरुणेश कुमार, राष्ट्रीय सचिव (आईआईए) जे.पी. जायसवाल सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र, देवरिया, सतीश कुमार ने किया।
कार्यशाला में 400 से 450 लोगों ने भाग लिया, जिनका पंजीकरण कार्यक्रम स्थल पर किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में उपायुक्त उद्योग कार्यालय के कर्मचारियों और सभी विभागों का विशेष योगदान रहा।
कार्यशाला के समापन पर उपायुक्त उद्योग सतीश कुमार ने सभी आगंतुकों और प्रतिभागियों को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन की सराहना की।
आगरा (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l थाना क्षेत्र के बढ़ौना हर्दो चौराहे पर बच्चों के आपसी झगड़े…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश हेतु आयोजित शोध पात्रता परीक्षा…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l आगामी 3 मार्च 2026, मंगलवार को फाल्गुन पूर्णिमा के दिन खग्रास…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बुधा…
देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री जन…