मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दलितों के सच्चे मित्र – डॉ. निर्मल

अंबेडकर के विचारों का केंद्र बनेगा लखनऊ

बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दलितों के सच्चे मित्र हैं। उक्त बातें विधान परिषद सदस्य एवं यूपी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल ने आज बस्ती सर्किट हाउस में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के फलस्वरूप प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों में बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर के चित्र लगाये गये हैं। पिछली सरकार में दलितों की जमीन पर अवैध कब्जा किया गया था, जिसे योगी सरकार ने सख्ती से रोका था। दलितों पर होने वाले जानलेवा हमलों पर भी रोक लगा दी गई है और दलितों के खिलाफ गंभीर अपराधों में रासुका लगाया जा रहा है।
डॉ. निर्मल ने कहा कि योगी सरकार लखनऊ में डॉ. अंबेडकर स्मारक एवं सांस्कृतिक केंद्र का निर्माण कर रही है, जिसमें डॉ. अंबेडकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर शोध के लिए एक संग्रहालय, पुस्तकालय, सभागार, विपश्यना केंद्र और शोध केंद्र स्थापित किया जा रहा है। कहा कि लखनऊ डॉ. अम्बेडकर के विचारों का प्रमुख केन्द्र बनेगा। स्मारक में बन रहे सांस्कृतिक केंद्र के माध्यम से डॉ. अम्बेडकर के विभिन्न पहलुओं को उजागर करने और दलितों और वंचितों के समग्र विकास के लिए सांस्कृतिक केंद्र में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। डॉ. निर्मल ने कहा कि आवास योजना, सौभाग्य योजना, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन आदि योजनाओं के लाभार्थियों में 70 से 80 प्रतिशत लाभार्थी दलित वंचित समाज के हैं। इन योजनाओं ने उनके चेहरे पर मुस्कान ला दी है।
डॉ. निर्मल ने कहा कि मोदी-योगी सरकार दलितों के साथ-साथ डॉ. अंबेडकर का भी सम्मान कर रही है. आज डॉ अम्बेडकर के जन्म स्थान महू छावनी, 10 किंग्स हेनरी रोड, लंदन, उनकी मृत्यु स्थान 26 अलीपुर रोड, दिल्ली, दीक्षा स्थल नागपुर और उनकी अंतिम क्रिया स्थल चौत्य भूमि पर भव्य स्मारक बनाए गए हैं। डॉ. निर्मल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा जो भी योजनाएं चलाई जा रही हैं वो गरीब दलित, वंचित वर्ग के लोग को मिल रहा हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

दिनदहाड़े अधिवक्ता की हत्या से दहला बाराबंकी

बाराबंकी में अधिवक्ता शोएब किदवई (बॉबी) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल…

5 hours ago

आइए जानते है किन राशियों की चमकेगी किस्मत

14 फरवरी 2026 का राशिफल: जानें किस राशि को होगा बड़ा लाभ, किसे बरतनी होगी…

5 hours ago

शनिवार का पंचांग: प्रदोष व्रत और सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग

🗓 हिंदू पंचांग विवरण | 14 February 2026वार: शनिवारतिथि: फाल्गुन कृष्ण पक्ष द्वादशीद्वादशी समाप्त: 04:01…

5 hours ago

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन की टीम ने बुलडोजर कार्रवाई के मामले में पीड़ित परिवार से की मुलाकात

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत सलेमपुर के हरैया…

6 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 को लेकर प्रशासन की व्यापक तैयारी

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)। प्रस्तावित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट (यूपी बोर्ड) परीक्षा 2026 को सकुशल, नकलविहीन और…

6 hours ago

UPPWD टेंडर नियमों में बड़ा बदलाव, अनुभवहीन ठेकेदारों पर लगेगा ब्रेक

UPPWD में कम रेट वाली निविदाओं पर सख्ती, कार्य गुणवत्ता और समयबद्धता के लिए नया…

6 hours ago