
संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित आगमन को लेकर जिला प्रशासन सजग है और पहले तैयारियों में जुटा हुआ है।
ज्ञात हो कि 03 फरवरी को जिले में सामूहिक विवाह समारोह मगहर मे निश्चित है और इसी दिन मगहर महोत्सव का समापन भी है। जिसमें मुख्यमंत्री के भाग लेने की संभावना है।
इसी क्रम में मगहर स्थित हेलीपैड और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर और पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

More Stories
शिक्षक आत्महत्या: भुगतान विवाद से उठा प्रशासनिक पारदर्शिता का सवाल
“भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गूँज” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, इतिहास लेखन के नए आयामों पर गहन चर्चा
सड़क हादसे में डाक्टर पुत्र की मौत, दोस्त गंभीर