Categories: Uncategorized

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री जन अरोग्य मेला का निरीक्षण किया गया

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संजीव वर्मन एवं जिला कार्यक्रम प्रबन्धक राज शेखर द्वारा संयुक्त रूप से विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री जन अरोग्य मेला का निरीक्षण किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुरेजी, चिलकहर में डा० सबाना के नेतृत्व में मुख्यमंत्री आरोग्य मेला चल रहा था। फार्मासिस्ट श्री राकेश कुमार सिंह अनुपस्थित पाये गये। जिनका आज का वेतन रोका जाता है प्रा०स्वा०केन्द्र बछईपुर, चिलकहर में डा आशीष चौहान के नेतृत्व में मुख्यमंत्री आरोग्य मेला चल रहा था। लैब असिसटेन्ट राजेश श्रीवास्तव अनुपस्थित पाये गये। जिनका आज का वेतन रोका जाता है प्रा०स्वा०केन्द्र नगरा में डा राहुल सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री आरोग्य मेला चल रहा था। यहाँ पर समस्त सम्बन्धित स्टाफ उपस्थित थे। यहाँ पर सुव्यवस्थित कोल्ड रूम एवं ओ०आर०एस० कार्नर संचालित है।
सामु०स्वा०केन्द्र नगरा में पूरे परिसर का निरीक्षण किया गया। कैम्पस में नवस्थापित बी०पी०एच०यू० एवं 50 बेडेड चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया गया। उपस्थित स्टाफ नर्सों को प्रसव सुविधा सुनिश्चित कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। 30 बेड सी०एच०सी0, 20 बेड कोविड वार्ड एवं 50 बेड विशेष चिकित्सालय इस प्रकार कुल 100 बेड के कैम्पस में कोई बाउन्ड्री न होने पर सुरक्षा के दृष्टिगत शासन को बाउन्ड्रीवाल की स्वीकृति हेतु प्रस्ताव भेजा जायेगा।
निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, उपकरणों की क्रियाशीलता, ओ०आर०एस० कार्नर, कोल्ड रूम, मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार, आदि का अनुपालन सुनिश्चित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

महराजगंज पुलिस दुर्घटना: दबिश से लौट रही गोरखपुर पुलिस की स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, दरोगा की मौत, पाँच घायल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क )पुलिस दुर्घटना उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद में एक दर्दनाक…

22 minutes ago

औरैया में 22 फरवरी को मेगा विधिक जागरूकता शिविर, पात्रों को मिलेगा योजनाओं का सीधा लाभ

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। जनसामान्य को सरकारी योजनाओं और निःशुल्क कानूनी सहायता का लाभ दिलाने…

46 minutes ago

श्रीमद्भागवत कथा और भजन संध्या ने बांधा श्रद्धालुओं को

देवरिया में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन, तृतीय दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब…

54 minutes ago

त्योहारों से पहले प्रशासन सख्त, कुशीनगर में शांति समिति बैठक में जारी हुए दिशा-निर्देश

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)आगामी धार्मिक और सांस्कृतिक पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न…

1 hour ago

पुलिस निरीक्षण पर जनता का विरोध, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

आईजीआरएस शिकायत पर निरीक्षण करने पहुँचे दरोगा से नोकझोंक, देवरिया में पुलिस-जनसंवाद पर फिर उठे…

1 hour ago

जर्जर सड़क और मोहन सेतु निर्माण को लेकर 15 किमी पदयात्रा, तहसील में ज्ञापन

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। )7समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भलुअनी से बरहज तहसील…

2 hours ago