मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के लिये, नोडल अधिकारी व सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा जनपद महराजगंज के पांचों विधान सभाओं में होने वाले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह को सकुशल एवं भव्यतापूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु नोडल अधिकारी व सहायक नोडल अधिकारियों को नियुक्त किया गया है।
सदर स्थित महालक्ष्मी लॉन में सामूहिक विवाह हेतु नोडल अधिकारी अतुल कुमार खण्ड विकास अधिकारी सदर को नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार विकास खण्ड परिसर परतावल के लिए अमरनाथ पांडेय विकास खण्ड अधिकारी परतावल को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। विकास खण्ड परिसर निचलौल में शमा सिंह खण्ड विकास अधिकारी निचलौल तथा नौतनवा में विकास खण्ड परिसर लक्ष्मीपुर के लिए नोडल अधिकारी अमित मिश्रा खण्ड विकास अधिकारी लक्ष्मीपुर को नामित किया गया है। विधानसभा फरेन्दा के सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर कॉलेज परिसर में सामूहिक विवाह हेतु कृष्णकांत शुक्ल, खण्ड विकास अधिकारी फरेंदा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है ।
शान्ति एंव सुरक्षा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था को सुनिश्चित करने हेतु पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन, यातायात, खाद्य एंव अभिहित को निर्देशित किया गया है। साफ–सफाई की व्यवस्था हेतु सम्बन्धित अधिशासी अधिकारी नगर पालिका व नगर पंचायत को निर्देशित किया गया है।

Editor CP pandey

Recent Posts

निचलौल में अवैध खनन का खेल बेखौफ जारी, जंगल और सड़कों को भारी नुकसान

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के निचलौल तहसील क्षेत्र में अवैध खनन का काला खेल…

16 minutes ago

गोरखपुर विकास प्राधिकरण में कर्मचारी संगठन का चुनाव सम्पन्न

अभय कुमार श्रीवास्तव अध्यक्ष निर्मल सिंह उपाध्यक्ष व पवन त्रिपाठी महामंत्री निर्वाचित गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)lगोरखपुर…

11 hours ago

दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन घायल

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बसारिकपुर् गाव में शनिवार को मामूली विवाद ने…

12 hours ago

हर वर्ष मेधावी छात्रों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करता है निजी विद्यालय

सलेमपुर/देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)l विकासखंड सलेमपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत ठाकुर गौरी स्थित श्रीराम पब्लिक स्कूल…

12 hours ago

विदाई की दहलीज़ पर थमे कदम आंखों में सपने और दिल में यादों का सैलाब

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर ब्लॉक स्थित गोल्डन लाइफ चिल्ड्रन एकेडमी का प्रांगण उस समय भावनाओं…

12 hours ago

अमान्य विद्यालयों पर कसेगा शिकंजा, तत्काल बंद कराने के निर्देश

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकास खंड भागलपुर में बिना मान्यता संचालित सभी विद्यालयों…

12 hours ago