मुख्य वन संरक्षक रेनू सिंह ने तेंदुआ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । शिवपुर तेंदुआ के बढ़ती घटनाओं के दृष्टिगत तेंदुआ प्रभावित क्षेत्रों में मुख्य वन संरक्षक लखनऊ से रेनू सिंह का दूसरी बार अरनवा पहुंचकर किया निरीक्षण, संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश, ग्रामीणों को दिया आशवासन की जल्द ही हम आतंकी तेंदुआ को करेंगे काबू वन संरक्षक देवीपाटन मंडल गोंडा मनोज कुमार ने भी तेंदुआ से प्रभावित क्षेत्रों का किया था निरीक्षण जहां ग्रामीणों संग गोष्टी का आयोजन कर जागरूक रहने के लिए सचेत किया गया था।
थाना खैरीघाट क्षेत्र में तेंदुआ से हो रहे ताबड़तोड़ हमले से सहमे ग्रामीणों ने दहशत का माहौल बना हुआ है वहीं अभी तक कई बच्चों, महिलाओं व मवेशियों का आतंकी तेंदुआ ने शिकार बनाया है, बहराइच जिले की वन विभाग टीमे विगत महीनो से तेंदुआ के खोज में लगातार क्षेत्र की छान रहे हैं खाक वहीं कई स्थानों पर पिंजरे व ड्रोन कैमरे लगाकर की जा रही है निगरानी सरकारी हाथियों से भी करवाई जा रही कांबिंग किन्तु महीनों तक सर्च अभियान के बाद भी आतंकी तेंदुआ अभी तक वन विभाग की गिरफ्त से दूर है और तेंदुआ ने अरनवा में एक महिला का शिकार बनाया था जिसके बाद जनपदीय सीमा से सटे बेलागढी में तेंदुआ के द्वारा एक बालक पर किया गया था हमला मिली जानकारी के अनुसार ग्राम खैरी समैसा मे तेंदुआ के देखे गए हैं पगचिन्ह जिस पर नानपारा, मोतीपुर तथा लखीमपुर खीरी की वन विभाग टीमे लगातार यहां पर चला रही हैं सर्च अभियान।
इसी क्रम में देवीपाटन मंडल गोंडा वन संरक्षक मनोज कुमार द्वारा तेंदुआ प्रभावित क्षेत्र का दौडा कर जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया था वहीं फिर मुख्य वन संरक्षक रेणुका सिंह अपने दल बल सहित दूसरी बार तेंदुआ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर जागरूकता अभियान सहित संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए इस अवसर पर काफी संख्या में ग्रामीण, प्रधान प्रतिनिधि नीरज कुमार व जनपद का समस्त वन विभागीय महकमा उपस्थित रहा।

rkpnews@desk

Recent Posts

कानपुर में शादी के बाद किडनी के लिए दबाव, पत्नी से 30 लाख की मांग; FIR दर्ज

कानपुर (राष्ट्र की परम्परा)। कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने…

9 minutes ago

तीन दिवसीय एयरोमॉडलिंग वर्कशॉप का आयोजन, कुलपति ने की सराहना

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में 6 से 8 अप्रैल 2026 तक…

15 minutes ago

ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई की तबीयत पर सस्पेंस, बेहोशी की खबरों से हलचल

तेहरान/मिडिल ईस्ट (राष्ट्र की परम्परा)। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच ईरान के सुप्रीम…

20 minutes ago

ट्रंप की धमकी पर ईरान का बड़ा दांव, परमाणु ठिकानों के चारों ओर मानव ढाल

ईरान में बढ़ा तनाव: अमेरिकी चेतावनी के बीच युवाओं की ‘मानव श्रृंखला’ से जवाब, दुनिया…

3 hours ago

बाढ़ राहत में भ्रष्टाचार का भंडाफोड़: तहसील से तंत्र तक हिल गया सिस्टम

भ्रष्टाचार कोविड महामारी या कैंसर से भी अधिक खतरनाक बीमारी है, क्योंकि यह धीरे-धीरे पूरे…

15 hours ago

भागवत कथा में शुकदेव-परीक्षित संवाद और भक्ति का महत्व बताया गया

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर के रुद्रपुर स्टैंड पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन…

16 hours ago