आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा ) क्षेत्र में लोक आस्था का महापर्व ‘छठ’ बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है, महापर्व के तीसरे दिन रविवार शाम को छठ व्रतियों ने पहला अर्घ्य दिया। इस दौरान छठ व्रती समेत सभी श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य की पूजा अर्चना की।
आजमगढ़ जिले के विकासखंड ठेकमा के ग्राम अहिरौली के सिरहिया पोखरी पर बने घाट पर एकत्र होकर श्रद्धालुओं ने संध्या अर्घ्य देकर अपने पति व संतान की मंगल कामना के साथ घर की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान घाट पर संध्या अर्घ्य के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। सैकड़ों की संख्या में लोग छठ पूजा देखने के लिए पहुंचे। ‘छठ पूजा’ के अवसर पर स्थानीय गांव के सिरहिया पोखरी पर बने घाट पर लोगों ने भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। छठ पर्व के तीसरे दिन स्थानीय गांव में बना घाट श्रद्धालुओं से भरा रहा। बता दें कि 20 नवंबर यानी सोमवार को छठ महापर्व का चौथा और आखिरी दिन है. इस दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद ये पूजा संपन्न हुई।
इस दौरान बरदह थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक गोपाल मय हमराह घाट की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे।
इस अवसर पर पूर्व प्रधान अशोक सरोज, सभाजीत सरोज, रामजतन सरोज, संदीप यादव, सफाई कर्मी विजेंद्र समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
नागरिक देवो भव:भ्रष्टाचार-मुक्त भारत की ओर एक निर्णायक यात्रा- आम नागरिक के लिए सरकार का…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के ऑफीसर कॉलोनी भुजौटी निवासी राहुल ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के पुरानी पुलिस लाइन स्थित शिव…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने गुरुवार को निर्माणाधीन महात्मा गौतम…
औरैया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में मिशन समाधान के तहत प्रशासन ने राजस्व और पुलिस की…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के भटनी स्थित सुमित्रा इंडेन गैस सर्विस एजेंसी पर प्रशासनिक जांच…