छठ पर्व दूसरा दिन, गंगा घाट पर दिखी रौनक, शाम में मनाया जाएगा खरना

पटना एजेंसी। खरना के दिन गुड़ की खीर और रोटी का काफी महत्व है। शाम में यह खरना मनाया जाता है। आज दूसरे दिन की शुरुआत के साथ ही गंगा घाटों पर लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई है। छठ व्रती काफी संख्या में गंगाघाट पहुंच रहे हैं। पटना के साथ-साथ देश के अलग-अलग छठ घाटों पर पूजा की तैयारियां चल रही हैं। पटना में इस दौरान काफी रौनक देखने को मिल रही है। अलग-अलग राज्यों में रहने वाले लोग पटना में दिखाई दे रहे हैं जो छठ मनाने के लिए वहां पहुंचे। पटना, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मुंबई में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए हैं। इसके साथ ही सरकार की ओर से भी छठ घाटों को व्रतियों के लिए सुविधाजनक बनाया जा रहा है। 

इन सबके बीच दिल्ली में भी छठ घाटों पर काफी रौनक देखने को मिली। मुंबई में भी छठ घाटों पर रौनक दिखाई दे रही है। लोक आस्था के महापर्व का पहला अर्घ्य रविवार को दिया जाएगा जबकि दूसरा अर्घ्य सोमवार को होगा। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर कहा था कि लोक आस्था के 4 दिवसीय महापर्व छठ के अवसर पर शुभकामनाएं। यह आत्मानुशासन का पर्व है। लोग शुद्ध अन्तःकरण एवं निर्मल मन से अस्ताचल और उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। भगवान भास्कर से राज्य की प्रगति, सुख, समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना है।

खरना के बाद व्रतियों का 36 घंटों का निर्जला उपावास शुरू हो जाएगा, जो 30 अक्टूबर की शाम को अस्ताचलगामी सूर्य और 31 अक्टूबर को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद पारण के साथ पूरा होगा। राजधानी पटना में इस महापर्व के दौरान व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रशासन और पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर इंतजाम किए गए हैं। 

Editor CP pandey

Recent Posts

न्यू मैक्सिको के अमेरिकी एयरफोर्स बेस पर फायरिंग: एक की मौत, एक घायल; बेस किया गया लॉकडाउन

न्यू मैक्सिको/अमेरिका (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के न्यू मैक्सिको स्थित हॉलोमन एयर फोर्स बेस पर…

1 hour ago

इंदौर में EV चार्जिंग के दौरान ब्लास्ट: घर में लगी भीषण आग, सिलेंडर फटने से 6 की मौत

इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के इंदौर से बुधवार सुबह एक दिल दहला देने…

1 hour ago

भारतीय नववर्ष पर महराजगंज में उमड़ेगा जनसैलाब: 19 मार्च को निकलेगी भव्य शोभायात्रा, दिखेगी संस्कृति की झलक

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा एवं विक्रम संवत 2083 के शुभ…

2 hours ago

संतकबीरनगर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से महिला की मौत, भतीजा गंभीर

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डीघा…

2 hours ago

महराजगंज में गैस एजेंसी बना रणक्षेत्र: बुकिंग विवाद में जमकर मारपीट, 14 लोगों पर मुकदमा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के घुघली थाना क्षेत्र के जोगिया स्थित एचपी गैस एजेंसी…

2 hours ago

पीडीए के साथ भेदभाव कर रही भाजपा – रणवीर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) सपा कार्यकर्ताओ ने मंगलवार को दीवानी कचहरी रोड स्थित सपा के…

13 hours ago