बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा बैंकों/डाकघर/जनसेवा केन्द्र व अन्य वित्तीय संस्थानों की सुरक्षार्थ जनपद बलरामपुर के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/चौकी प्रभारी को बैंकों/डाकघर की चेकिंग हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं। जिसके क्रम में आज दिनांक 18/.07.2024 को जनपद बलरामपुर के समस्त थानों की पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पड़ने वाले बैंको/डाकघर के आस-पास तथा बैंक के अन्दर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस दौरान बैंक अधिकारियों/कर्मचारियों से वार्ता कर सुरक्षा के सभी उपकरण सीसीटीवी कैमरा, फायर अलार्म आदि को किया चेक। संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों को चेक किया गया तथा बैंक में मौजूद लोगों को सुरक्षा के दृष्टिगत जागरुक किया गया एवं बैंक ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को सतर्क रहते हुए संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
इस दौरान सभी को साइबर अपराध से बचाव के बारे मे भी जानकारी दी गई।
देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…
देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…
फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…
बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…