नकल विहीन परीक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – डीएम

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में 24 फरवरी से शुरू होने जा रही यूपी बोर्ड परीक्षा के दृष्टिगत परीक्षा को सकुशल, शुचिता पूर्ण ढ़ंग से कराये जाने हेतु सेक्टर मजिस्ट्रेट,स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापकों,बाह्य केंद्र व्यवस्थापकों के साथ कलेक्ट्रेट में बैठक की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि 24 फरवरी से हाई स्कूल और इंटर माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। कहा कि नकलविहीन परीक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। परीक्षा में तैनात सभी अधिकारी सतर्क और सक्रिय रहें क्योंकि छोटी सी भी गलती परीक्षा की शुचिता को प्रभावित कर सकती है। इसलिए सभी को विशेष रूप से संवेदनशील रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सभी केंद्रों पर पेय जल, साफ–सुथरे शौचालय की भी व्यवस्था हो और परीक्षा कक्षों में प्रकाश की समुचित व्यवस्था हो। उन्होंने सीएमओ को प्रत्येक सेंटर पर प्राथमिक उपचार की दवाओं के साथ एक स्वास्थ्य कर्मी को तैनात करने का निर्देश दिया। केंद्र व्यवस्थापकों को प्रत्येक केंद्र पर क्लाक रूम सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कक्ष निरीक्षकों से नो रिलेशन प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए भी कहा। उन्होंने स्टैटिक मजिस्ट्रेट से एक–एक कर उनके केंद्रों की जानकारी प्राप्त की और निर्देश दिया कि यदि किसी केंद्र पर कोई समस्या है तो केंद्र व्यवस्थापक को लिखित रुप से अवगत करा दें। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को बोर्ड द्वारा निर्धारित सभी मानकों को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यदि किसी परीक्षा केंद्र पर परीक्षा कक्ष सड़क से जुड़ा हुआ है, तो सुरक्षा हेतु खिड़कियों पर जाली आदि लगवा लें। उन्होंने संकलन केंद्रों पर 24 घंटे पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगवाने का भी निर्देश दिया।
इससे पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा सभी को सम्पूर्ण प्रक्रिया व निर्देशों की जानकारी दी गई। बैठक के उपरांत जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बोर्ड परीक्षा हेतु गठित कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया और केंद्रों पर स्थापित कंट्रोल रूम, स्ट्रांग रूम एवं परीक्षा कक्षों को देखा और आवश्यक निर्देश दिया। इस दौरान बैठक में सभी एसडीएम, सेक्टर स्टैटिक मजिस्ट्रेट सहित परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक उपस्थित रहें।

Karan Pandey

Recent Posts

प्यार का दर्दनाक अंजाम!मामा-भांजी के रिश्ते में पनपा प्रेम बना मौत की वजह — युवती की मौत, युवक इलाज के बाद पुलिस हिरासत में

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के महराजगंज में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,…

15 minutes ago

किसान दिवस: सहफसली खेती और डिजिटल कृषि योजनाओं पर प्रशासन का फोकस

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम ने कृषि विकास, किसानों की…

27 minutes ago

‘एक जनपद-एक व्यंजन’ से पूर्वांचल के स्वाद को मिलेगी नई पहचान

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रस्तावित ‘ओडीओसी' अभियान का शुभारंभ गोरखपुर…

1 hour ago

मूलभूत सुविधाओं को लेकर बरहज रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ब्रिटिश काल में बने बरहज रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के…

1 hour ago

भागवत कथा, भजन संध्या और रामलीला ने रचा आध्यात्मिक उत्सव

बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य चौथा दिन, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा नवनिर्मित…

2 hours ago

महाराजा सुहेलदेव के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प, डूहा बिहरा में श्रद्धा से मनाई गई 1017वीं जयंती

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा डूहा बिहरा स्थित डेरा पर बुधवार को…

2 hours ago