सीएचसी अधीक्षक ने अवैध क्लिनिक को किया सीज

रतनपुरा/मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर भैरव कुमार पांडेय ने अवैध रूप से चल रहे लालसा क्लिनिक को सीज कर दिया।
अधीक्षक की इस कार्रवाई से अवैध क्लिनिक चलाने वालों एवं झोलाछाप चिकित्सकों में हड़कंप मच गया है। रतनपुरा प्रखंड के दक्षिणांचल स्थित तमसा तटवर्ती ढैचा चट्टी पर डॉ बी के भारद्वाज जो सीमावर्ती गाजीपुर जनपद की पाली ग्राम पंचायत के निवासी हैं। अवैध रूप से लालसा क्लीनिक के नाम से अपना चिकित्सालय वर्षों से संचालित कर रहे थे,क्लीनिक के साथ उनका मेडिकल स्टोर भी है। परंतु अधीक्षक डॉक्टर भैरव कुमार पांडेय ने पहले तो एक मरीज के रूप में लालसा क्लीनिक में दाखिल हुए, जहां मरीजों की भीड़ लगी हुई थी और कुछ देर वास्तविकता का आकलन करने की पश्चात अधीक्षक ने जब डॉक्टर बीके भारद्वाज से उनकी डिग्री के संबंध में पूछताछ की और डिग्री मांगी तो अपनी डिग्री नहीं दिखा सके। अधीक्षक ने उन्हें कड़ी चेतावनी देते हुए दो कार्य दिवस का समय दिया और डिग्री न दिखाने पर उनके द्वारा संचालित लालसा क्लिनिक को सीज कर दिया गया। अधीक्षक डॉक्टर भैरव कुमार पांडेय की इस कार्रवाई से अवैध क्लिनिक संचालकों एवं झोलाछाप डॉक्टरों में हड़कंप की स्थिति है। वहीं क्षेत्रीय जनता अधीक्षक कि कार्रवाई से काफी प्रसन्न है। क्योंकि क्षेत्र में अवैध क्लिनिक संचालक जनता को मुर्ख बनाकर अपना उल्लू सीधा कर रहे हैं।

Karan Pandey

Recent Posts

बेल्थरा रोड क्रॉसिंग पर मालगाड़ी देख मची अफरातफरी

जाम में फंसे वाहनों के बीच पहुंची ट्रेन, पांच मिनट रुकी रही बलिया(राष्ट्र की परम्परा)…

42 minutes ago

खुले केबिल ट्रेंच में गिरने से बच्चे की दर्दनाक मौत

मण्डलायुक्त ने दिए जांच के आदेश, टेक्निकल सुपरवाइजर सेवा समाप्त अवर अभियंता के निलंबन की…

46 minutes ago

डीएम का बड़ा एक्शन प्रधान के अधिकार सीज पंचायत पर प्रशासन का कब्जा

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)जिले में ग्राम पंचायतों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कड़ा रुख…

1 hour ago

ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा शहर में खुलेंगे चार नए ट्रैफिक थाने

अवैध पार्किंग और ई-रिक्शा की मनमानी पर लगेगी लगाम निर्धारित रूट पर ही चलेंगे ई-रिक्शा…

2 hours ago

पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों का शस्त्र प्रशिक्षण में रबर बुलेट व डमी ग्रेनेड थ्रो की करायी गयी परीक्षा

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) पुलिस अधीक्षक इलामारन के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने…

2 hours ago

AI समिट विवाद: यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर सीएम योगी का तीखा हमला

नई दिल्ली स्थित Bharat Mandapam में आयोजित AI समिट के दौरान इंडियन यूथ कांग्रेस के…

3 hours ago