चौताल डेढ़ताल बैसवाड़ा उलारा की बही फगुआ बेयार

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
ब्लाक खोराबार अंतर्गत ग्रामसभा डांगीपार के कालीजी के स्थान पर गांव के फगुहारों ने ढोल झाल के साथ चौताल डेढ़ताल बैसवाड़ा उलारा आदि गीतों को गाकर फगुनहटा बेआर बहाया ।
ग्रामसभा के पूर्व प्रधान गिरीश चंद्र सिंह के सौजन्य से गांव से विलुप्त हो रहे परंपरागत होली गीतों को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से गांव में बचे कुछ पुराने फगुआ गीतों को गाने वालों को जुटाकर ग्रामसभा के काली जी के स्थान पर आधी रात तक होली गीत गाए गये जहां सभी लोगों ने होली गीतों में चौताल डेड़लाल बैसवाड़ा व उलारा गीतों को गाया, जिनका साथ आज के युवा पीढ़ी ने बखूबी दिया । हालांकि जिस तरीके से नई पीढ़ी को इस परंपरागत होली गीतों के साथ जुड़ना चाहिए उस तरीके से जुड़ाव नहीं हो पा रहा है । करण आज के आधुनिक जमाने में ऐसे गायको के ना तो पूछ है और ना ही युवाओं की रुचि है । अब गांव में बचे एक्का दुक्का लोग ही ऐसे कार्यक्रमों को महत्व देते हैं जबकि इस विरासत को बचाना हम सभी का फर्ज है, ऐसा ना हो की कहीं ए विधा विलुप्त हो जाय । पहले के समय में बसंत पंचमी के दिन सम्मत गाड़ने के दिन से ही फगुआ गीतों की शुरुआत हो जाती थी जिसमें ढोल नगाड़े टिमकी का बड़ा महत्व होता था लेकिन इस समय टिमकी नगाड़े बजाने वाले हैं ही नहीं, किसी तरीके से गांव में भजन कीर्तन में ढोल बजाने वाले लोग हैं और उन्हीं से काम चल रहा है । इस चकाचौंध दुनिया में डीजे को प्रमुखता देकर उसके कानफोड़ू आवाज पर थिरकने वालों के बीच इस तरीके से परंपरागत होली गीत हो रहा है तो यह बड़ी बात है । ऐसी विलुप्त होती विधाओं को बचाने, इसका संरक्षण व संवर्धन करने के लिए पूरे समाज को आगे आना चाहिए ।
इस दौरान जगदीश सिंह पटेल,ऋषिराज सिंह,जगदयाल,झीनक सिंह,ज्योति सिंह राणा,दिनेश,धरम,प्रदीप सिंह,जगदयाल सिंह,आकाश सिंह,शैलेष सिंह,कमलेश्वर सिंह,जितेंद्र कुमार,शंभू शर्मा,रमायन यादव,राकेश सिंह आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

नगर निकाय चुनाव 2026: JAC बोर्ड परीक्षाओं की तिथियों में बड़ा बदलाव

JAC Exam Date Change 2026: नगर निकाय चुनाव के चलते इंटर, 8वीं, 9वीं और 11वीं…

27 minutes ago

पटना से पूरे बिहार तक सस्ता होगा रेंट एग्रीमेंट, जानिए पूरा गणित

बिहार में रेंट एग्रीमेंट होगा सस्ता, किरायेदारों को बड़ी राहत, रजिस्ट्रेशन फीस में 50% तक…

28 minutes ago

तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौके पर मौत

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के गड़वार–फेफना मार्ग पर मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा…

29 minutes ago

अपराध पर शिकंजा, नए साल का पांचवां एनकाउंटर

पटना एनकाउंटर: कुख्यात सूर्या डॉन पुलिस मुठभेड़ में घायल, NMCH में भर्ती पटना (राष्ट्र की…

30 minutes ago

USTR ने हटाया PoK वाला भारत का नक्शा

वॉशिंगटन/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-अमेरिका ट्रेड डील के ऐलान के बीच एक बड़ा घटनाक्रम…

53 minutes ago

DDU Gorakhpur University की बड़ी पहल, दुग्ध उद्योग इकाइयों के थर्ड पार्टी निरीक्षण के लिए नामित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। DDU Gorakhpur University को उत्तर प्रदेश दुग्धशाला विकास एवं दुग्ध उत्पाद…

1 hour ago