डीएम की अध्यक्षता में ब्लॉक सलेमपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत- देवरिया शामपुर में 04 नवंबर को आयोजित होगा चौपाल कार्यक्रम

चौपाल कार्यक्रम के आयोजन को लेकर सीडीओ ने संबंधी विभाग के अधिकारियों को दिया है आवश्यक निर्देश

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह की अध्यक्षता में नवंबर 04 को अपराह्न 03 बजे से ब्लॉक सलेमपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत- देवरिया उर्फ शामपुर में चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पाण्डेय ने आयोजित होने वाले चौपाल कार्यक्रम के दृष्टिगत समस्त जिला स्तरीय अधिकारी, उप जिलाधिकारी सलेमपुर, क्षेत्राधिकारी सलेमपुर, खण्ड विकास अधिकारी सलेमपुर को आवश्यक निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि समस्त संबंधित की उपस्थिति ग्राम पंचायत में सुनिश्चित करें तथा अपने-अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी जनसामान्य को दिये जाने एवं लिखित रूप से कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर तत्काल अवगत कराना सुनिश्चित करें ।
उन्होंने बताया है कि चौपाल कार्यक्रम में जन आरोग्य मेला का आयोजन किया जाएगा जिसमें आमजन का स्वास्थ्य परीक्षण, आयुष्मान कार्ड का वितरण किया जाएगा। सभी प्रकार के ऋण वितरण, कृषि संयंत्रों के वितरण की व्यवस्था तथा कृषि फसल बीमा के सम्बन्ध में कृषकों को जानकारी दी जाएगी। प्रधानमंत्री आवास योजना / मुख्यमंत्री आवास योजना, स्वच्छ शौचालय, स्वच्छ पेयजल, तथा जनसामान्य को उपलब्ध कराए जाने वाले अन्य कल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। विधवा पेंशन / वृद्धावस्था पेंशन /दिव्यांग पेंशन के कैम्प, खाद्य सुरक्षा के अन्तर्गत पात्र परिवारों को राशन कार्ड तथा खाद्य सामग्री का वितरण, गरीब बालिकाओं के विवाह हेतु संचालित योजना का लाभ पात्र बालिकाओं को दिये जाने की व्यवस्था, धात्री महिलाओं व कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं पोषाहार वितरण तथा कौशल विकास कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

13 minutes ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

17 minutes ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

35 minutes ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

40 minutes ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

47 minutes ago

सिस्टम का बोझ और बुजुर्ग की पीठ…!

ज़नाब, जूते न गंदे हो जाएँ युवा साहब के,देखो इंसानियत को कीचड़ में बहा दिया।इस…

1 hour ago