चौधरी चरण सिंह आजीवन किसानों के कल्याण के लिए प्रयत्नशील रहे-सहजानंद राय

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर के भरथुआ में पूर्व प्रधानमंत्री किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयन्ती पर विशाल किसान मेला और विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा सहजानंद राय ने चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
भारत भारती इंटर कालेज के किसान जनपद स्तरीय किसान मेला/ कृषि प्रदर्शनी समारोह का आयोजन किया गया। इसमें प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया भी किया गया। जैविक खेती, मत्स्य पालन तो कोई पशुपालन में बेहतर काम करके दूसरे किसानों के लिए नजीर पेश की है। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल भी लगाए गए। इसमें किसानों को जरूरी जानकारियां दी गईं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहजानन्द राय ने कहा कि चौधरी चरण सिंह आजीवन किसानों के कल्याण के लिए प्रयत्नशील रहे।
वे सही मायनों में किसानों के मसीहा थे। उन्होंने किसान व मजदूर की आवाज को उठाया और उन्हें उनका हक दिलाने का काम किया।
उन्होंने कहा कि अगर किसान समृद्ध होगा तभी देश का विकास सम्भव है।भाजपा सरकार द्वारा किसानों को किसान सम्मान निधि,आयुष्मान कार्ड उपलब्ध करा रही है। जिससे किसान आत्मनिर्भर बन रहे है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सबका साथ सबका विश्वास के नारे को सार्थक कर रहे है।
कार्यक्रम के आयोजक सलेमपुर सांसद रविन्दर कुशवाहा ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसान खुशहाल हो इसके लिए चिंतन किया करते थे।पिछली सरकारों ने उनके बताए रास्ते पर चलना ठीक नही समझा।
लेकिन भाजपा की सरकार ने किसानों की पीड़ा को समझा और आज किसान खुशहाल है। उनको समय से खाद और बीज उपलब्ध हो जा रहा है।
किसान सम्मान निधि से आज किसान आत्मनिर्भर बन गया है।
देवरिया सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के समृद्धि के लिए समर्पित है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीबो और किसानों के लिए आयुष्मान कार्ड से 5 लाख का बीमा दिया।
रामपुर कारखाना के विधायक सुरेन्द्र चौरसिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 51 फीट की मूर्ति लगाकर उनका मान और सम्मान बढ़ाया है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने चौधरी चरण सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला।
भाजपा नेता जयनाथ कुशवाहा एवम बलबीर सिंह दादा के नेतृत्व में विशाल रैली मुसैला से भरथुआ के मध्य निकाली गई।
उन्होंने सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सुनील यादव स्नेही ने लोकगीत से किया।
कार्यक्रम को मुख्य रूप से अशोक पाण्डेय, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र,बिन्दा कुशवाहा,श्रीनिवासन मणि, राजेश मिश्रा,अजय दूबे वत्स,अमित सिंह बबलू,अमरेश सिंह बबलू, सन्दीप सिंह टिंकू,संजय तिवारी ,शम्स परवेज ,गंगा सिंह कुशवाहा,निर्मला गौतम ,जगदीश यादव,अंगद तिवारी,नवनाथ पांडेय,वीरेन्द्र कुशवाहा,अभिषेक जायसवाल आदि ने भी सम्बोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन सन्तोष पटेल ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सत्यप्रकाश सिंह,बृजेश कुशवाहा,देवेन्द्र सिंह राजू,विनय पाण्डेय, मुरली मिश्र,डीडीओ रविशंकर राय,अशोक प्रजापति,अभिषेक मिश्र,कमलेश तिवारी,अशोक तिवारी,प्रमोद कुशवाहा,विष्णुदेव, अजित सिंह,रवि कुशवाहा,बृजेश कुशवाहा,रामनयन सिंह,जितेन्द्र सिंह,लल्लन सिंह,संजय श्रीवास्तव, धनन्जय चतुर्वेदी, पुनीत यादव,अनूप मिश्रा, सोनू यादव,ओमप्रकाश मोदनवाल, कृष्णमुरारी पाण्डेय आदि मौजूद रहे।
किसान मेला एवम कृषि प्रदर्शनी का आयोजन
कार्यक्रम से पूर्व मुख्य अतिथि ने
कृषि विभाग, पशु पालन विभाग, मत्स्य पालन विभाग ,स्वच्छ भारत मिशन समेत अन्य महकमों के स्टॉलों का अवलोकन किया। इसके बाद प्रगतिशील किसानों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आसपास के तमाम गांवों से किसान आए थे। अफसरों ने इन्हें विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
कृषि विभाग के ओमकार नाथ दूबे ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि की सभी किश्तों को नियमित रूप से प्राप्त करने के लिए किसान ई-केवाईसी जरूर कराएं। जिन खातों में पीएम सम्मान निधि का पैसा आ रहा है, वे अपने खातों अथवा आधार में नाम में बदलाव न करें।
कृषि विभाग के सलाहकार दिग्विजय सिंह ने गेहूं, आलू, सरसों, चना, मटर इत्यादि फसलों में अधिक उत्पादन लेने के टिप्स दिए।
कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष मान्धाता सिंह ने नैनो यूरिया के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसका इस्तेमाल आसान है। नैनो यूरिया तरल रूप में होती है। एक लीटर पानी में चार मिली लीटर नैनो यूरिया डालकर खड़ी फसलों में स्प्रे के मदद से डाला जा सकता है। 500 मिलीलीटर की बोतल में एक बोरी यूरिया के बराबर क्षमता पाई जाती है। नैनो यूरिया का पहला छिड़काव फसल के अंकुरण के 30 दिन बाद व दूसरा छिड़काव पहली स्प्रे के 20-25 दिन बाद किया जाता है। प्रति एकड़ 30 मिली लीटर नैनो यूरिया का इस्तेमाल किया जाता है। इसका मूल्य परंपरागत यूरिया से कम होता है व पैदावार भी अधिक होता है।

rkpnews@desk

Recent Posts

गांव-गांव पहुंचाया गया राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 3.0 का संदेश

आपसी सुलह-समझौते से मामलों के त्वरित और कम खर्चीले समाधान के लिए ग्रामीणों को किया…

3 hours ago

आगरा में 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना, 1200 से ज्यादा वोटर वाले बूथों पर DM की नजर; जानें पूरी समयसीमा

आगरा में जनगणना से लेकर वोटर लिस्ट से जननी सुरक्षा योजना का जाना DM मनीष…

4 hours ago

मां तरकुलहा देवी धाम में मां कात्यायनी की पूजा, दुर्गा सप्तशती पाठ के बाद बंटा प्रसाद

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शारदीय नवरात्रि के छठे दिन को पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां…

5 hours ago

समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों पर जोर, लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षात्मक विकास खंड हुजूरपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक मुख्य…

5 hours ago

तिरंगे को लेकर आमने-सामने सरकार और विपक्ष? CJP मार्च से पहले कार्रवाई, AAP से ममता-अखिलेश तक ने घेरा

फोटो X नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को ‘लहरा दो तिरंगा’…

5 hours ago