तय समय पर दाखिल हों आरोप पत्र व अंतिम रिपोर्ट: डीजीपी का सख्त निर्देश

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) डीजीपी ने प्रदेशभर के पुलिस अधिकारियों और विवेचना अधिकारियों को कड़ा संदेश देते हुए आरोप पत्र (Charge Sheet) और अंतिम रिपोर्ट (Final Report) समय पर दाखिल करने का आदेश दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि नए आपराधिक कानूनों में तय समयसीमा का पालन अनिवार्य है और इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पुलिस मुख्यालय से जारी निर्देश में कहा गया है कि बीते जून तक की समीक्षा रिपोर्ट में बड़ी संख्या में मामले लंबित पाए गए थे। इस पर नाराजगी जताते हुए डीजीपी ने साफ किया कि न्याय दिलाना ही विवेचना का मुख्य उद्देश्य है, और अगर जांच व रिपोर्ट दाखिल करने में देरी होगी तो पीड़ितों को समय पर न्याय नहीं मिल सकेगा।

डीजीपी ने सभी जनपदों के पुलिस अधीक्षकों और विवेचना अधिकारियों को चेतावनी दी है कि तय समयसीमा के भीतर आरोप पत्र और अंतिम रिपोर्ट दाखिल की जाए, अन्यथा संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि नए कानूनों के तहत समयसीमा का पालन सख्ती से किया जाएगा और किसी भी स्तर पर शिथिलता पाए जाने पर जिम्मेदार पुलिसकर्मियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

डीजीपी ने निर्देश दिया कि प्रत्येक जिले में लंबित विवेचनाओं की नियमित समीक्षा हो और वरिष्ठ अधिकारी स्वयं निगरानी रखें। साथ ही, पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने के उद्देश्य से विवेचना को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध बनाया जाए।

Editor CP pandey

Recent Posts

दिनदहाड़े अधिवक्ता की हत्या से दहला बाराबंकी

बाराबंकी में अधिवक्ता शोएब किदवई (बॉबी) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल…

2 hours ago

आइए जानते है किन राशियों की चमकेगी किस्मत

14 फरवरी 2026 का राशिफल: जानें किस राशि को होगा बड़ा लाभ, किसे बरतनी होगी…

2 hours ago

शनिवार का पंचांग: प्रदोष व्रत और सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग

🗓 हिंदू पंचांग विवरण | 14 February 2026वार: शनिवारतिथि: फाल्गुन कृष्ण पक्ष द्वादशीद्वादशी समाप्त: 04:01…

2 hours ago

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन की टीम ने बुलडोजर कार्रवाई के मामले में पीड़ित परिवार से की मुलाकात

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत सलेमपुर के हरैया…

3 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 को लेकर प्रशासन की व्यापक तैयारी

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)। प्रस्तावित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट (यूपी बोर्ड) परीक्षा 2026 को सकुशल, नकलविहीन और…

3 hours ago

UPPWD टेंडर नियमों में बड़ा बदलाव, अनुभवहीन ठेकेदारों पर लगेगा ब्रेक

UPPWD में कम रेट वाली निविदाओं पर सख्ती, कार्य गुणवत्ता और समयबद्धता के लिए नया…

3 hours ago