अराजक तत्वों ने टाउन हॉल पर किया कब्जा

जिलाधिकारी ने दिए जांच के आदेश

बलिया( राष्ट्र की परम्परा) टाउन हॉल परिसर में बने बापू भवन ट्रस्ट की स्थापना 1969 में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में महात्मा गांधी के आदर्शों को लोगों तक पहुंचाने के लिए किया गया था। 1969 से लेकर इसके प्रबंधन में कभी भी किसी प्रकार की गड़बड़ी या दिक्कत नहीं आई परंतु कालांतर में 2013 में राकेश श्रीवास्तव नामक व्यक्ति ने बापू भवन ट्रस्ट का स्वयं को अध्यक्ष घोषित कर दिया। जिसका संज्ञान लेकर जिलाधिकारी ने नगर मजिस्ट्रेट को इसकी जांच के आदेश दिए हैं। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया की टाउन हाल में स्थित बापू भवन ट्रस्ट के पदेन अध्यक्ष जिलाधिकारी होते हैं परंतु राकेश श्रीवास्तव तथा अन्य सदस्यगण द्वारा मिलकर 2013 में स्वयं को ट्रस्ट का अध्यक्ष घोषित कर लिया गया है। जिसकी सूचना ना तो जिलाधिकारी को दी गई है और ना ही उनका कोई अनुमोदन जिलाधिकारी से लिया गया है। बताते चलें कि टाउन हॉल शहर के बीचो बीच स्थित है तथा इसकी भूमि बहुत ही कीमती है। बापू भवन का उपयोग शादी ब्याह, गोष्टी, संगोष्ठी जैसे सार्वजनिक कार्यों के लिए किया जाता है।जांच के दौरान जब राकेश श्रीवास्तव से आय- व्यय और कार्यवाही का रजिस्टर मांगा गया तो वह आनाकानी करने लगे। जिसके कारण उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में कोतवाली थाने में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करा दी गई है और आगे की कार्यवाही जारी है।




Editor CP pandey

Recent Posts

एफसीआरए 2026: राष्ट्रीय सुरक्षा की ढाल या लोकतांत्रिक स्वतंत्रता पर प्रहार?

फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) अमेंडमेंट बिल 2026: संप्रभुता, सिविल सोसाइटी और लोकतंत्र के बीच संतुलन का…

3 hours ago

देवरिया-कुशीनगर में निवेश की बयार: बड़े उद्योगपतियों ने दिखाई दिलचस्पी

पूर्वांचल की तकदीर बदलने की तैयारी: देवरिया में निवेशकों का महामंथन देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।पूर्वांचल…

3 hours ago

तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे पिता-पुत्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर हाईवे पर…

3 hours ago

सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, 30 दिन में सूचना देना अनिवार्य

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राज्य सूचना आयुक्त राकेश कुमार ने मेहदावल तहसील में…

3 hours ago

प्रबंधक ने ग्रीष्मकालीन यात्रियों की सुविधाओ का व्यापक निरिक्षण किया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन ने 04 अप्रैल,2026 शनिवार को ज्ञानपुर…

4 hours ago

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 172 शिकायतों की सुनवाई, 22 का मौके पर निस्तारण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेहदावल तहसील में जिलाधिकारी आलोक कुमार की…

4 hours ago