सिसवा ब्लॉक के चनकौली में विकास नहीं, सिर्फ कागजी ‘चनक’ — पंचायत भवन मरम्मत में लाखों का खेल उजागर

नीरज कुमार मिश्र


महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।सिसवा विकासखंड की चनकौली ग्राम पंचायत एक बार फिर सुर्खियों में है, लेकिन वजह विकास नहीं बल्कि कथित वित्तीय अनियमितताएं हैं। चनकौली पंचायत भवन घोटाला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। पंचायत भवन, जो ग्रामीण प्रशासन का केंद्र होना चाहिए, आज खुद बदहाली का प्रतीक बन चुका है। जर्जर छत, टूटी दीवारें, दरवाजों-खिड़कियों का अभाव और मूलभूत सुविधाओं की कमी साफ नजर आती है, जबकि कागजों में लाखों रुपये की मरम्मत दिखाई गई है।

ग्रामीणों के अनुसार पंचायत भवन की मरम्मत और कायाकल्प के नाम पर विभिन्न वित्तीय मदों से भुगतान किया गया। पंचम राज्य वित्त आयोग से 8 दिसंबर 2021 को ₹12,80,214, 15वीं राज्य वित्त आयोग से 9 दिसंबर 2022 को ₹1,30,654 और 30 मार्च 2024 को ₹1,59,300 का भुगतान दर्शाया गया है। आरोप है कि इन राशियों के अनुरूप जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्य नहीं हुआ, जिससे चनकौली पंचायत भवन घोटाला की आशंका और गहरी हो गई है।

मामले को और गंभीर बनाता है पंचायत क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भवन का कथित दुरुपयोग। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय को जर्जर बताकर उसे सचिव कार्यालय के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे शिक्षा विभाग की संपत्ति पर अवैध कब्जे और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने के आरोप लग रहे हैं।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पंचायत भवन मरम्मत से जुड़े सभी भुगतानों की स्थलीय जांच, उच्चस्तरीय जांच समिति गठित करने, दोषियों पर कठोर कार्रवाई, पंचायत भवन को मूलभूत सुविधाओं से लैस कराने और प्राथमिक विद्यालय भवन को शिक्षा विभाग को सौंपने की मांग की है।

ये भी पढ़ें –बड़े आईपीओ में संस्थागत निवेशकों की भारी दिलचस्पी, QIB ने लगाया 1.97 गुना अधिक पैसा, निवेशकों को मिल रहा बेहतर रिटर्न

अब सवाल यह है कि प्रशासन चनकौली पंचायत भवन घोटाला पर कार्रवाई करेगा या यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा।

Editor CP pandey

Recent Posts

दबंगई की हद: दंपति पर चाकू-चेन से हमला, घर में घुसकर मारपीट का वीडियो वायरल

📍 भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)देवरिया जनपद के मईल थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरासो गांव में दबंगई…

48 minutes ago

Gas Pipeline Rules 2026: LPG संकट के बीच बड़ा फैसला, अब पाइप गैस कनेक्शन लेना होगा आसान

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। LPG संकट के बीच केंद्र सरकार ने गैस पाइपलाइन और…

7 hours ago

पंडित गणेशशंकर विद्यार्थी: निर्भीक पत्रकारिता और मानवता के प्रहरी

नवनीत मिश्र भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में गणेशशंकर विद्यार्थी का नाम एक ऐसे जुझारू…

8 hours ago

Sonia Gandhi Health: अचानक बिगड़ी तबीयत, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती—राहुल और प्रियंका पहुंचे

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद Sonia Gandhi की…

9 hours ago

धर्म परिवर्तन और एससी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: संवैधानिक संतुलन या सामाजिक विवाद?

सुप्रीम कोर्ट का फैसला केवल एक कानूनी व्याख्या नहीं, बल्कि भारतीय संविधान की मूल भावना,ऐतिहासिक…

9 hours ago