कर्तव्य पथ पर विशेष कार्यक्रम के चलते ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, शाम 5 से रात 9 बजे तक प्रतिबंध

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ क्षेत्र में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को देखते हुए शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक ट्रैफिक प्रतिबंध लागू रहेंगे। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इसको लेकर एक परामर्श (Advisory) जारी करते हुए नागरिकों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता दें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार शाम कर्तव्य पथ स्थित नए ‘कर्तव्य भवन’ का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम के मद्देनजर इस क्षेत्र में भारी सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है।

प्रभावित मार्ग- ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, निम्नलिखित मार्गों पर शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक यातायात पर प्रतिबंध रहेगा

कर्तव्य पथ,जनपथ,मानसिंह रोड,मौलाना आजाद रोड,राजेंद्र प्रसाद रोड,सी-हेक्सागन के आसपास की अन्य सड़के,इन मार्गों पर वाहनों के रुकने या खड़े होने पर सख्त मनाही है। यदि कोई वाहन खड़ा पाया जाता है, तो उसे जब्त कर भैरों मार्ग स्थित ट्रैफिक पिट (भैरों मंदिर के पास) में भेज दिया जाएगा।

मार्ग परिवर्तन,निम्न स्थानों पर मार्गों में बदलाव (Diversion) किया गया है:,मोतीलाल नेहरू प्लेस,मानसिंह रोड,जसवंत सिंह रोड,विंडसर प्लेस गोल चक्कर,दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की अपील,यात्रियों से अनुरोध है कि वे ट्रैफिक पुलिस द्वारा बताए गए मार्ग परिवर्तन का पालन करें।भीड़भाड़ से बचने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करें।प्रभावित क्षेत्रों की यात्रा से जहां तक संभव हो, बचें।

कर्तव्य पथ पर हो रहे इस विशेष कार्यक्रम के चलते सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली पुलिस आम नागरिकों से सहयोग की अपील करती है ताकि कार्यक्रम बिना किसी बाधा के संपन्न हो सके और आम जनता को भी अनावश्यक असुविधा न हो।

Editor CP pandey

Recent Posts

देवरिया में झपटमारी गैंग का पर्दाफाश

4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…

9 minutes ago

पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों को स्वरोजगार व डिजिटल सशक्तिकरण की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…

11 minutes ago

आईटीआई देवरिया में जॉब फेयर, इंटरव्यू देकर पाएं तुरंत नौकरी

देवरिया रोजगार महोत्सव 2026: 24 फरवरी को राजकीय आईटीआई में जॉब का सुनहरा मौका, 15+…

36 minutes ago

22 फरवरी को एचआरपीजी कॉलेज में लगेगा मेगा विधिक सहायता शिविर, तैयारियों की समीक्षा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में 22 फरवरी 2026, रविवार को हीरालाल रामनिवास…

49 minutes ago

बेल्थरा रोड क्रॉसिंग पर मालगाड़ी देख मची अफरातफरी

जाम में फंसे वाहनों के बीच पहुंची ट्रेन, पांच मिनट रुकी रही बलिया(राष्ट्र की परम्परा)…

2 hours ago

खुले केबिल ट्रेंच में गिरने से बच्चे की दर्दनाक मौत

मण्डलायुक्त ने दिए जांच के आदेश, टेक्निकल सुपरवाइजर सेवा समाप्त अवर अभियंता के निलंबन की…

2 hours ago