शिक्षा से ही लाया जा सकता है जीवन में बदलाव- अपर न्यायाधीश

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
मंगलवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, तथा सिविल जज (जे0डी0) द्वारा राजकीय बाल गृह का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश छाया नैन द्वारा निर्देशित किया गया कि बच्चों के उनके पौष्टिक भोजन पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत हैं, जिसके लिये समय-समय पर उचित खान-पान की व्यवस्था के साथ-साथ व्यायाम कराया जायें। उन्होने कहा कि शिक्षा से ही इन बच्चों के जीवन कों व्यवस्थित करके बदलाव किया जा सकता है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के द्वारा बच्चों के शिक्षा के गुणवत्ता में सुधार कर उनको अध्ययन कराने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मंजू कुमारी ने राजकीय बाल गृह के बच्चों कों उनके परिजनों से नियमानुसार मिलवाने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा पाठशाला का निरीक्षण करतें हुये बच्चों को उनके अध्ययन का निरीक्षण किया गया और उनके पठन-पाठन के कार्य को और सुदृढ़ करने का निर्देश दिया गया, उन्होने राजकीय बाल गृह को निर्देशित करतें हुये कहा कि बच्चों के द्वारा किये गयें क्षम्य कार्यो के प्रति उदार रवैया अपनाया जायें।
सिविल जज (जे0डी0) समाली मित्तल द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य के लिए उनकी नियमित जाॅच किये जाने हेतु सम्बन्धित को दिशा-निर्देश दिया।
इस निरीक्षण में मुख्य रूप से अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश छाया नैन, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मंजू कुमारी, सिविल जज (जे0डी0) समाली मित्तल राजकीय बाल गृह देवरिया के प्रभारी अधीक्षक रामकृपाल, व अन्य सम्बन्धित कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

शिक्षा का अधिकार 2026: प्रथम चरण की लॉटरी में 519 बच्चों का चयन

कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…

50 minutes ago

बरहज स्टेशन करे पुकार पानी शौचालय दे सरकार – कांग्रेस

ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…

58 minutes ago

मतदाता सूची संशोधन हेतु विशेष अभियान दिवस घोषित

22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…

2 hours ago

देवरिया में झपटमारी गैंग का पर्दाफाश

4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…

2 hours ago

पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों को स्वरोजगार व डिजिटल सशक्तिकरण की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…

2 hours ago

आईटीआई देवरिया में जॉब फेयर, इंटरव्यू देकर पाएं तुरंत नौकरी

देवरिया रोजगार महोत्सव 2026: 24 फरवरी को राजकीय आईटीआई में जॉब का सुनहरा मौका, 15+…

2 hours ago