कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रभारी सचिव ने सर्वसाधारण को सूचित करते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार मध्यस्थता व्यवस्था सुदृढ़ बनाए जाने व न्यायालयों में लंबित विभिन्न प्रकार के वादों के शीघ्र निस्तारण के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दीवानी न्यायालय, कुशीनगर स्थान पडरौना में संचालित मध्यस्थता केंद्र में मध्यस्थ का एक पैनल तैयार/चयन करने हेतु इच्छुक व्यक्ति/अधिवक्ता/सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश आवेदन कर सकते हैं, जिसकी अंतिम तिथि 31.10.22 नियत की गई थी।
उक्त के क्रम में दिनाँक 30.10.22 को रविवार व आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि दिनांक 31.10.22 को स्थानीय अवकाश होने के कारण माननीय जिला जज/अध्यक्ष महोदय के आदेशानुसार इच्छुक अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि में बढ़ोतरी करते हुए अंतिम तिथि दिनाँक 02.11.22 नियत की गई है।
कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…
ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…
22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…
4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…
देवरिया रोजगार महोत्सव 2026: 24 फरवरी को राजकीय आईटीआई में जॉब का सुनहरा मौका, 15+…