चंद्रयान-3 ने रचा इतिहास

ऐतिहासिक सफलता पर राजेश खुराना ने मिठाई बांटकर खुशियां मनाई

जो कोई देश नहीं कर सका, वह भारत के महान वैज्ञानिकों ने कर दिखाया – राजेश खुराना

आगरा(राष्ट्र की परम्परा)
चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के जरिए भारत ने इतिहास रचा और इस ऐतिहासिक पल की खुशी पर,अपने संस्थान पर राजेश खुराना ने लोगों को मिष्ठान वितरण कर, हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाकर मनाया। उनके संस्थान पर इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और भारत की ऐतिहासिक सफलता पर खुशियां मनाई।
इस शुभ अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी राजेश खुराना ने भारत के चंद्रयान -3 की चन्द्रमा के साऊथ पोल पर सफल लेंडिग की इस उपलब्धि के लिए इसरों की महान वैज्ञानिक टीम को हार्दिक बधाई देते हुये बताया कि, आज भारत और हम सभी भारतीय के लिए बहुत गर्व का दिन है। हमारे चन्द्रयान – 3 ने चन्द्रमा की सतह पर सुरक्षित उतर कर इतिहास रच दिया हैं और भारत आज विश्व गुरु बनने की राह निश्चित कर चुका है। भारत की चाँद पर विजय से सम्पूर्ण भारत देश में खुशियों की लहर हैं और मिठाइयां बंटनी शुरू हो गयी हैं। जो कोई देश नहीं कर सका, वह भारत के वैज्ञानिकों ने कर दिखाया हैं। मिशन चंद्रयान 3 की सफलता पर मुझे गर्व है। मैं तहेदिल से इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई देता हूँ, उन्होंने भारत ही नहीं सम्पूर्ण विश्व में अपना परचम लहराया हैं। चंद्रयान – 3 के चंद्रमा की सतह पर सफतापूर्वक उतरने के लिए इसरो के सभी वैज्ञानिकों एवं भारतवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के चंद्रयान-3 मिशन का लैंडर मॉड्यूल चंद्रमा की सतह पर उतर चुका है। चंद्रयान-3 मिशन के जरिए भारत के इतिहास रचने की आशा पूरी हुई। लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान से युक्त लैंडर मॉड्यूल चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग कर इतिहास रच दिया हैं। चंद्रयान की लैंडिंग को लेकर देशभर में जश्न का माहौल है। आज तक महाशक्ति कहे जाने वाले अमेरिका, रूस और चीन के वैज्ञानिक भी यह नही कर सके है। भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया हैं। हमें गर्व है कि भारत वहां पहुंच गया, जहां पहले कोई नहीं गया। भारतीय वैज्ञानिकों ने आज इतिहास रच दिया हैं। चंद्रयान – 3 का मिशन जबरदस्त सफल रहा हैं। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव तक यात्रा सुरक्षित और सफल रही हैं। इस उपलब्धि से ज्ञान और प्रेरणा की नई सीमाएं उजागर होंगी। आज़ भारत विश्व का पहला देश बन गया हैं। मिशन-3 चंद्रयान की चंद्रमा के दक्षिणी सतह पर कराया सफल लैंडिंग भारत की उन महान वैज्ञानिकों और भारत भूमि पर निवास करने वाले समस्त 140 करोड़ देशवासियों को बधाई एवं मंगलकामनाए।

rkpnews@desk

Recent Posts

स्किमैगो रैंकिंग 2026 में डीडीयूजीयू का प्रदर्शन बेहतर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने स्किमैगो इंस्टीट्यूशन्स रैंकिंग 2026 में उल्लेखनीय…

2 minutes ago

कोचिंग के लिए निकला छात्र लापता, परिजन परेशान

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के उभांव थाना क्षेत्र से एक छात्र के लापता होने का मामला…

43 minutes ago

गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, उभांव पुलिस को मिली सफलता

बलिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के थाना उभांव पुलिस को गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित…

45 minutes ago

ई-लॉटरी से होगा कृषि यंत्रों के लिए किसानों का चयन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। वित्तीय वर्ष 2025-26 में कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने…

2 hours ago

आमने-सामने की टक्कर में हेड कांस्टेबल की मौत, दो युवक घायल

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के राम जानकी मार्ग पर स्थित टांडा गांव…

2 hours ago

तेज रफ्तार का कहर: कार-बुलेट की भीषण टक्कर, दो युवक गंभीर

टक्कर के बाद कार नहर में गिरी, जेसीबी से निकाली गई तथा घायलों को गोरखपुर…

2 hours ago