साकीनाका मारवाह पुल का निर्माण कार्य शीघ्र न पूरा किए जाने पर चांदीवली तालुका राकांपा (अजित पवार गुट)करेगी तीव्र आंदोलन

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)
कोरोना के समय से ही साकीनाका साकीविहार रोड पिकनिक होटल के बगल से मारवाह रोड और मरोल मिलिट्री रोड को जोड़ने वाली सड़क को बंद कर दिया गया है। इसका कारण यह है कि मारवाह पुल का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। लेकिन इस पुल का निर्माण कार्य कछुआ रूपी चाल से चलने के कारण अभी तक पूल को नहीं बनाया जा सका है। आगामी 15 जून से मुंबई में स्कूल शुरू होने वाले हैं। ऐसे में राकांपा चांदीवली (अजित पवार गुट ) के तालुका अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने धमकी दी है कि यदि स्कूल शुरू होने तक इस मार्ग को न शुरू किया गया तो तीव्र आंदोलन किया जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार साकीविहार रोड के बगल से पिकनिक होटल के पास से जाने वाली सड़क सेवन हिल, आरे कॉलोनी और मरोल जाने के लिए वाहन चालकों और राहगीरों के लिए सीधा और सटीक रास्ता है। इस मार्ग से बेस्ट की कुछ बसों को भी चलाया जाता था। लेकिन पिछले काफी समय से मारवाह रोड के पूल का निर्माण कार्य शुरू होने से इस मार्ग को बंद कर दिया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग के बंद होने से साकीनाका से पवई जाने वाले मार्ग पर घंटों घंटे ट्रैफिक जाम रहता है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट)के चांदीवली तालुका अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने बताया कि इस मार्ग को जल्द से जल्द शुरू करने के लिए मनपा सड़क और पूल विभाग के उप प्रमुख अभियंता को अनेक बार पत्र दिया गया है। इसके अलावा हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया जिसमें हजारों लोग शामिल हुए लेकिन पूल का निर्माण कार्य कछुआ रूपी चाल से चल रहा है। सुरेंद्र सिंह ने धमकी देते हुए कहा कि यदि स्कूल शुरू होने तक इस मार्ग को न शुरू किया गया तो चांदीवली राकांपा (अजित पवार गुट) की ओर से तीव्र आंदोलन किया जाएगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

त्योहारों से पहले मऊ पुलिस अलर्ट, शहर में बढ़ाई गई गश्त

मऊ में पुलिस का पैदल रूट मार्च: ग़ाज़ीपुर तिराहा से भीटी तक सुरक्षा व्यवस्था का…

4 hours ago

आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी में उभरी प्रतिभा, बापू महाविद्यालय सलेमपुर बना प्रेरणा केंद्र

बापू महाविद्यालय सलेमपुर में स्टूडेंट्स फेस्ट 2026, आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी में दिखी छात्रों की…

4 hours ago

तामेश्वरनाथ धाम में महाशिवरात्रि पर सीसीटीवी, कंट्रोल रूम और अग्निशमन तैनात

महाशिवरात्रि 2026: तामेश्वरनाथ धाम में सुरक्षा-व्यवस्था का सख्त जायजा, प्रशासन अलर्ट संत कबीर नगर (राष्ट्र…

4 hours ago

31 मार्च तक कराएं फार्मर रजिस्ट्री, प्रचार वाहन को हरी झंडी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में फार्मर रजिस्ट्री अभियान के तहत प्रचार-प्रसार के…

5 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय के पत्रकारिता पाठ्यक्रम में पीएचडी की होगी शुरुआत

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के हिंदी एवं आधुनिक भारतीय भाषा तथा…

7 hours ago

औचक निरीक्षण: शिक्षा और मिड-डे मील व्यवस्था पर सख्त निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग के…

7 hours ago