चालीसगाव में युवक से लाखो की ऑनलाइन ठगी

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर किया गया धोखाधड़ी

महाराष्ट्र (राष्ट्र की परम्परा)
चालीसगाव में साइबर ठगों ने एक व्यक्ति से शेयर बाजार में मुनाफा दिलाने के नाम पर लगभग 4 लाख की ठगी कर ली। वहीं पीड़ित ने इस मामले की शिकायत चालीसगाव शहर पुलीस थाने में दर्ज कराई, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
शेयर बाजार में निवेश करने पर करोड़ों का मुनाफा होने की बात कहकर साइबर जालसाजों ने चालीसगाव के सुभाष कन्हैया लाल बजाज से करिब चार लाख रुपये की ठगी कर ली, ऐप डाउनलोड कराकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया। ठगी की जानकारी होने के बाद बजाज ने मामले की शिकायत स्थानीय पुलीस थाने व साइबर क्राइम में की है। ठगों ने पीड़ित से कई बार में रकम ट्रांसफर कराई,चालीसगाव मे इस व्यक्ति के साथ शेयर ट्रेडिंग में बडी घटना को ऑनलाईन ठगी के माध्यम से अंजाम दिया गया है। पुलीस मामला दर्ज कर इसकी जांच कर रही है।
साइबर ठगी से पीड़ित सुभाष बजाज ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप में ऐड किया गया, उस ग्रुप में शेयर ट्रेडिंग के मुनाफे के बारे में बताया जाता था और एक लिंक भेजा गया, जिस पर क्लिक करने और कई स्टेप्स फॉलो करने के बाद उनके मोबाइल में एक ऐप डाउनलोड हो गया। ऐप का नाम 24 दि ब्लॅक रॉक इन्व्हेस्टमेंट एकडेमी इंडिया था।
साइबर ठग नेहा जैन व प्रोफेसर सुनील अग्रवाल ने बजाज से लगभग 4 लाख ठगे।
उन्होने ऐप में शेयर मार्केट में होने वाले मुनाफे के बारे में बताया था, जिसके बाद सुभाष बजाज ने अपने खाते से लगभग 4 लाख ट्रांसफर कर दिए। सुभाष ने ये रकम कई बार में ट्रांसफर की, ट्रांसफर के दौरान बजाज ने कई बार बीच में ही पैसे को विड्रॉ करने की कोशिश की, लेकिन पैसा नहीं निकल पाया। जिस ऐप के जरिए बजाज ने ये इन्वेस्टमेंट की वो एप्लीकेशन पैसे निकालने की अनुमति नहीं दे रहा था। इसके बाद बजाज को शक हुआ लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
बजाज ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि उन्हें जब शक हुआ कि उनको साइबर ठगों द्वारा फर्जी वेबसाइट लिंक और एप्लीकेशन तैयार कर शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे के नाम पर ठग लिया गया है। उन्होंने पैसे विड्रॉ करने की कोशिश की,लेकिन एप्लीकेशन ने परमिशन नहीं दी तब बजाज ने 18 सप्टेंबर को चालीसगाव पुलीस थाने पर घटना की शिकायत भी दर्ज करा दी। इसके बाद पुलिस ने देखा कि यह मामला काफी बड़ा है तो उन्हें बुलाकर एफआईआर दर्ज की गई,फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

rkpnews@desk

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

2 hours ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

2 hours ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

2 hours ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

1 day ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

2 days ago