बड़हलगंज/गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
नवागत मंडलायुक्त अनिल ढींगरा से चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने मुलाकात कर नगर पंचायत के विकास कार्यों व मुक्तिपथ की चर्चा की। इस दौरान मंडलायुक्त ने विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर जानकारी ली।
सोमवार को मंडलायुक्त आवास पर मंडलायुक्त अनिल ढींगरा से मुलाकात कर चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने नगर पंचायत के विभिन्न विकास कार्यों के संचालन की चर्चा के साथ ही, नगर पंचायत स्थित मुक्तिपथ के बारे में भी जानकारी दिया। उमर ने मंडलायुक्त से नगर पंचायत में स्वच्छता अभियान की चर्चा करते हुए, गार्बेज ई रिक्शा को हरी झंडी दिखाने को लेकर भी समय मांगा, जिसपर मंडलायुक्त ने जल्द नगर आगमन का आश्वासन दिया। साथ ही उमर ने श्रावण मास के दौरान घाटों पर लगने वाली भीड़ व अंतिम सोमवार को हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा का भी निवेदन किया। इस दौरान भाजपा नेता अरविंद सिंह, आशीष सिंह भी मौजूद रहे।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। परतावल ब्लाक क्षेत्र में सड़क, पेयजल, नाली निर्माण और बिजली आपूर्ति…
बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने UGC की नई गाइडलाइंस को लेकर बड़ा बयान…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। होली पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बलिया स्थित सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय परिसर में शुक्रवार को परिवहन…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्तर…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग तथा…