चेयरमैन नगर पंचायत मोहनलालगंज लापता! जनता कराएगी गुमशुदगी दर्ज?

चुनाव जीतने के बाद चेयरमैन नदारद, प्रतिनिधि के भरोसे चल रही नगर पंचायत

(लखनऊ से अभिषेक की रिपोर्ट)

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा )नगर पंचायत मोहनलालगंज में इन दिनों एक ही सवाल गूंज रहा है—”चेयरमैन साहब कहां हैं?” चुनाव जीतने के बाद से चेयरमैन सार्वजनिक रूप से कहीं नजर नहीं आ रहे हैं। जनता अब सवाल उठाने लगी है कि जिस जनप्रतिनिधि को उन्होंने भारी मतों से जिताकर नगर पंचायत की जिम्मेदारी सौंपी थी, वह आखिर कहां गायब हो गया?

जानकारी के मुताबिक, चेयरमैन ने चुनाव के बाद से अब तक जनता से कोई संवाद नहीं किया है और न ही नगर पंचायत कार्यालय में उनकी सक्रिय उपस्थिति दर्ज हुई है। सभी कार्यों की बागडोर एक “अधिकारिक प्रतिनिधि” के हाथों में है, जो चेयरमैन की ओर से फैसले ले रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब वे किसी शिकायत या कार्य के लिए कार्यालय पहुंचते हैं, तो वहां केवल प्रतिनिधि ही मौजूद होता है। इससे नाराज जनता ने अब चेयरमैन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कुछ स्थानीय लोग तो मजाक में कहने लगे हैं कि “चेयरमैन की गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज करानी पड़ेगी।”

जनता की आवाज

स्थानीय निवासी रामप्रकाश यादव ने कहा, “हमने चेयरमैन को चुना था, उनके किसी एजेंट को नहीं। जब वह दिखते ही नहीं तो फिर जिम्मेदारी निभा कौन रहा है?”
वहीं एक महिला वार्ड सदस्य ने कहा, “जनता को चेयरमैन से उम्मीद थी कि वह जनता के बीच रहेंगे, समस्याएं सुनेंगे और समाधान करेंगे, लेकिन वह तो गायब ही हो गए हैं।”

प्रतिनिधि के जरिए हो रहा कामकाज

नगर पंचायत के दस्तावेजों और कामकाज पर नजर डालें तो साफ पता चलता है कि सारे कार्यों की देखरेख एक ‘अधिकारिक प्रतिनिधि’ द्वारा की जा रही है। कई फाइलों और योजनाओं पर चेयरमैन की बजाय उसी प्रतिनिधि के हस्ताक्षर नजर आते हैं। यह स्थिति न सिर्फ प्रशासनिक दृष्टिकोण से अनुचित है, बल्कि यह जनता के भरोसे के साथ भी धोखा है।

विपक्ष का आरोप

विपक्षी दलों के स्थानीय नेताओं ने भी इस मुद्दे पर प्रशासन का ध्यान खींचा है। उनका कहना है कि अगर चुना हुआ प्रतिनिधि कार्यभार नहीं संभाल रहा है, तो उसकी विधिक और प्रशासनिक समीक्षा होनी चाहिए।

Editor CP pandey

Recent Posts

Afghanistan-Pakistan Tension: अफगान सेना की सर्जिकल स्ट्राइक, पाक सेना के ठिकाने तबाह, 3 सैनिकों की मौत

इस्लामाबाद/काबुल (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर तनाव के बीच अफगानिस्तान की सेना ने बड़ी…

8 hours ago

Maharajganj Road Accident: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, दो की मौत, महिला गंभीर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए भीषण सड़क…

8 hours ago

Agra Hanuman Janmotsav: अंजलि धाम में भव्य शोभायात्रा और ‘बाबा हनुमान’ जन्म की अनोखी प्रस्तुति

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आवास विकास क्षेत्र स्थित अंजलि धाम में हनुमान जन्मोत्सव इस वर्ष…

8 hours ago

“नागरिक देवो भव: सुशासन की नई परिभाषा और भ्रष्टाचार मुक्त भारत की राह”

नागरिक देवो भव:भ्रष्टाचार-मुक्त भारत की ओर एक निर्णायक यात्रा- आम नागरिक के लिए सरकार का…

17 hours ago

संघर्ष से सफलता:संघर्ष से सफलता: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के बेटे ने हासिल की पीसीएस में सफलताल की पीसीएस में सफलता

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के ऑफीसर कॉलोनी भुजौटी निवासी राहुल ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा…

18 hours ago

श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के पुरानी पुलिस लाइन स्थित शिव…

18 hours ago