वंदे भारत एक्सप्रेस पर एक बार फिर हमला, पश्चिम चंपारण में हुई पथराव की घटना


पांच दिनों में तीसरी बार निशाना बनी हाईस्पीड ट्रेन, यात्रियों में दहशत, रेलवे अधिकारी चिंतित

हाजीपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क), |
राज्य में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बीते रविवार की रात एक बार फिर बदमाशों ने इस हाईस्पीड ट्रेन को निशाना बनाते हुए पत्थरबाजी की। यह घटना पश्चिम चंपारण जिले के चनपटिया रेलवे स्टेशन के अप होम सिग्नल के पास हुई, जब ट्रेन अपनी रफ्तार से गुजर रही थी।

प्रत्यक्षदर्शियों और रेलवे सूत्रों के मुताबिक, रात के समय कुछ अज्ञात बदमाशों ने चलती ट्रेन पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। हालांकि, इस बार भी किसी यात्री को चोट नहीं आई और एक बड़ी दुर्घटना टल गई। लेकिन ट्रेन की खिड़कियों को नुकसान जरूर पहुंचा है।

चौंकाने वाली बात यह है कि बीते पांच दिनों में यह तीसरी घटना है जब वंदे भारत को पत्थरबाजी का सामना करना पड़ा है। इससे यात्रियों में जहां डर का माहौल है, वहीं रेलवे प्रशासन की चिंता भी बढ़ गई है।

रेलवे अधिकारियों की प्रतिक्रिया
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की घटनाएं न केवल यात्रियों की सुरक्षा को खतरे में डालती हैं, बल्कि रेलवे संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाती हैं। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और स्थानीय प्रशासन को सतर्क कर दिया गया है। संदिग्धों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

स्थानीय पुलिस भी अलर्ट
चानपटिया पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। ग्रामीणों से भी अपील की गई है कि वे ऐसे असामाजिक तत्वों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था
लगातार हो रही पथराव की घटनाओं ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेन पर इस तरह के हमले न सिर्फ रेलवे के लिए चुनौती हैं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा की दृष्टि से भी गंभीर चिंता का विषय हैं।

Editor CP pandey

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 weeks ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 weeks ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

2 weeks ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

2 weeks ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

3 weeks ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 weeks ago