बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शनिवार की सुबह नगरपालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल व अधिशासी अधिकारी चन्द्रकृष्ण पाण्डेय द्वारा छठ महापर्व को लेकर छठ घाटों पर की गई तैयारियों का किया गया निरीक्षण। आपको बताते चलें कि शनिवार की सुबह तिवारीपुर , गौरा तथा नगर के विस्तारित गाँव अकटईया, उजरा मोहाव सहित अन्य स्थानों पर किये गए तैयारियों का नगरपालिका अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी के द्वारा किया गया निरीक्षण। इस दौरान नपा अध्यक्ष श्वेता जायसवाल द्वारा नपा कर्मचारियों को निर्देश दिया गया कि, छठ महापर्व में किसी भी श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न होने पाए,स्वच्छता और सुरक्षा पर विशेष ध्यान रखा जाय, ताकि आप सभी के सहयोग से इस महापर्व को सकुशल सम्पन्न कराया जाय।इसी क्रम में अधिशासी अधिकारी चन्द्रकृष्ण पाण्डेय ने कर्मचारियों को निर्देश दिया कि मेले के दौरान साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाय,तथा सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरती जाए। इस दौरान समाजसेवी श्याम सुंदर जायसवाल, महेश यादव, लालमोहन जायसवाल, रतन वर्मा सहित अनेक कर्मचारी गण मौजूद रहे।
देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)आगामी होली और ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…
देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)जनपद देवरिया में चर्चित कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या प्रकरण के बाद प्रशासनिक…
मऊ।(राष्ट्र की परम्परा)जनपद मऊ में जिला बचत कार्यालय से जुड़े अभिकर्ताओं के कार्यों को लेकर…
कुशीनगर, (राष्ट्र की परम्परा)जनपद कुशीनगर में वर्षों से बंद पड़ी पडरौना चीनी मिल को दोबारा…
देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)आगामी पर्वों को सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य…
सर्वोदय विद्यालय में किचन गार्डेन, सीसीटीवी व सीसी सड़क के निर्देश —स्टेडियम में खिलाड़ियों को…