देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)केंद्र की मोदी जी की सरकार उनके गठबंधन के सहयोगियों के खींचतान के चलते लंबे दिनों तक नही टिक पाएगी।यह सरकार चंद दिनों की मेहमान है।उक्त बातें टाउन हॉल स्थित कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता व देवरिया संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी रहे अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा।उन्होंने कहा कि यह बेमेल गठबंधन है, मोदी के हठधर्मिता के कारण यह सरकार गिर जाएगी। यह पूछने पर की इसके बाद क्या इंडिया गठबंधन सरकार बनाएगी तो उन्होंने कहा कि इसकी रूप रेखा तय की जा रही है।गठबंधन सरकार बनाने के लिए तैयार रहेगा। उन्होंने कहा कि देवरिया की जनता ने हृदय से कांग्रेस का सहयोग किया है, मैं हमेशा उनके समस्याओं की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार रहूंगा।जनता का आशीर्वाद शिरोधार्य है। आज के समीक्षा बैठक में आगे की रणनीति तैयार की गई है।संगठन में हर जाति व वर्ग के कार्यकर्ताओं को उचित भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।जनता अब कांग्रेस के नेतृत्व में सरकार बनना देखना चाहती है। कार्यकर्ता रोज क्षेत्र में जनसम्पर्क में जुटे हुए हैं।हम अभी से आगामी चुनाव की तैयारी शुरू कर दिए हैं। वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष रामजी गिरि, वरुण राय, मार्कण्डेय मिश्र ,शम्भूनाथ दीक्षित आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
गुवाहाटी (राष्ट्र की परम्परा)। Rajasthan Royals (RR) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Royal Challengers Bengaluru…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे…
उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों को बड़ी राहत, मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह लखनऊ…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में आयोजित…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में 10…
अंतिम निर्वाचक नामावली 2026 जारी—मतदाताओं में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कई जिलों में बड़ा उछाल लखनऊ (राष्ट्र…