केन्द्र तथा प्रदेश सरकार का फोकस हेल्थ के साथ-साथ वेलनेस पर-विधायक

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयुष्मान भवः सप्ताह के तहत जनपद के सभी पीएचसी,सीएचसी और वेलनेस सेन्टरों पर निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण का आयोजन किया गया।
इसी के तहत देवरिया नगर के सोमनाथ नगर स्थित वेलनेस सेन्टर पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक डॉ.शलभ मणि त्रिपाठी ने फीता काटकर किया।इसके बाद उन्होंने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुये कहा कि हम सभी का सौभाग्य है कि हम उस दल के कार्यकर्ता है,विधायक है,सांसद है जो अपने नेता प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन केक काटकर,पार्टी करके नही बल्कि समाज मे सेवा कार्य करके सेवा पखवाड़ा के रूप में मना रहे है।भाजपा की केन्द्र तथा प्रदेश सरकार का पूरा फोकस हेल्थ के साथ-साथ वेलनेस पर है।इसलिये प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कार्यकाल में सबसे अधिक चिन्ता गरीबों का किया।गरीबों के स्वास्थ्य की परवाह करते हुये उन्होंने उन्हें आयुष्मान कार्ड दिया ताकि किसी को अच्छे इलाज से वंचित न होना पड़े।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आयुष मिशन,प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना,जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम तथा राष्ट्रीय रक्त नीति जैसे अनेक योजनाओं के चलाकर मोदी सरकार देश के लोगो के स्वास्थ्य की चिन्ता कर रही है।
सीएमओ डा.राकेश कुमार झा ने सरकार की सभी स्वास्थ्य योजनाओं को जमीन पर लागू कराने में भाजपा कार्यकर्ताओं के सहयोग को सराहा और आभार जताया।
इस दौरान डा.आरपी यादव,अम्बिकेश पाण्डेय,संजय पाण्डेय,दीपक वर्मा,अखिलेश मिश्रा,सीमा जायसवाल,दिनेश गुप्ता,गोविन्द चौरसिया,दीपू यादव,अजित मिश्रा,संतोष चौरसिया,वीरेन्द्र सिंह,राजू पाण्डेय,बंटी जायसवाल,सौरभ तिवारी,दुर्गेशनाथ तिवारी,हंसनाथ यादव,सत्यप्रकाश सिंह,दीपक श्रीवास्तव,सुशील सिंह आदि रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

होली पर भी चला कागजी फावड़ा! मनरेगा में फर्जी हाजिरी का बड़ा खेल

जंगल बड़हरा में होली के दिन दिखाया गया मिट्टी कार्य, प्रशासनिक निगरानी पर उठे सवाल…

1 hour ago

स्किमैगो रैंकिंग 2026 में डीडीयूजीयू का प्रदर्शन बेहतर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने स्किमैगो इंस्टीट्यूशन्स रैंकिंग 2026 में उल्लेखनीय…

1 hour ago

कोचिंग के लिए निकला छात्र लापता, परिजन परेशान

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के उभांव थाना क्षेत्र से एक छात्र के लापता होने का मामला…

2 hours ago

गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, उभांव पुलिस को मिली सफलता

बलिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के थाना उभांव पुलिस को गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित…

2 hours ago

ई-लॉटरी से होगा कृषि यंत्रों के लिए किसानों का चयन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। वित्तीय वर्ष 2025-26 में कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने…

3 hours ago

आमने-सामने की टक्कर में हेड कांस्टेबल की मौत, दो युवक घायल

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के राम जानकी मार्ग पर स्थित टांडा गांव…

3 hours ago