Tuesday, September 16, 2025
HomeUncategorizedशताब्दी समारोह सजीव प्रसारण आयोजित

शताब्दी समारोह सजीव प्रसारण आयोजित

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) लखनऊ में आयोजित “भारत रत्न” अटल बिहारी वाजपेई के जन्म शताब्दी समारोह का विकास भवन सभागार, बलिया में सजीव प्रसारण किया गया तथा उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों व गणमान्य व्यक्तियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा रक्षा मंत्री, भारत सरकार राजनाथ सिंह के संबोधन को सुना।
विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी आनन्द प्रकाश ने “भारत रत्न” अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रध्दासुमन अर्पित किया। इसके साथ ही अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों ने भी माल्यार्पण कर श्रध्दासुमन अर्पित किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments