सादुल्लानगर/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)। सादुल्लानगर के खरिका मासूमपुर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का आयोजन सादुल्लानगर के खरिका मासूमपुर में सामाजिक कार्यकर्ता वसीउददीन के संयोजन में आयोजित एक दिवसीय जश्ने ईद मिलादुन्नबी शनिवार देर रात को सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सैयद अब्दुल रब चांद बाबू ने अपने सम्बोधन में लोगों को नबी की शिक्षाओं का पालन करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में मुफ्ती मैनुद्दीन, मोहम्मद इरफान, मोहम्मद अमीन, मोहम्मद तुफैल अहमद कादरी आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए और लोगों को नबी के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान कारी मोहम्मद जमील, नौमान रजा, मुतकल्लिम रजा, मोहम्मद सरफराज, तस्लीम मंजर आदि ने नात और हम्द का नजराना पेश किया, जिसे सुनकर लोगों की भावनाएं उद्वेलित हो गईं। कार्यक्रम में खालिद अहमद खान सामाजिक विचारक, इस्तियाक, इरशाद अहमद, डाक्टर परवेज अशरफ, अब्दुल हफीज, मोहम्मद आवेस, कफील अहमद, आदिल, मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद शादाब, मोहम्मद सिबतैन, रहमत, मोहम्मद अफजल, मोहम्मद मतीन आदि बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और नबी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। देश व दुनिया में अमन शांति व आपसी सौहार्द, मेलजोल और भाईचारे की दुआ के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक कार्यकर्ता वसीउददीन ने किया था, जिसका उद्देश्य लोगों को नबी की शिक्षाओं से जोड़ना और समाज में भाईचारे और सौहार्द को बढ़ावा देना था।
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर अब भारत में…
मुंगरा बादशाहपुर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय थाना क्षेत्र के मोहल्ला नईगंज (पुराना डाकखाना गली) में…
भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्र के कालीचरण घाट पर पेयजल समस्या और पर्यावरण संरक्षण को…
सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना क्षेत्र के ग्राम कठौरा में फरार चल रहे आरोपी…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मगहर स्थित नेशनल…
राष्ट्रीय राजमार्ग पर फिर हादसा, लापरवाही और ओवरस्पीडिंग पर उठे सवाल महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।…