भाईचारगी व सौहार्दपूर्ण मनाएं त्यौहार – मुसरफ खान

ईद पर कमजोर,असहाय, ग़रीब एवं जरुरतमंदो की ज्यादा से ज्यादा मदद करे

आगरा(राष्ट्र की परम्परा)
गले भले न मिलें, पर दिल मिले रहें और आप सब की मोहब्बतें बनी रहें। क्योंकि आगामी ईद व शिवरात्रि /कावड़ यात्रा आपसी त्यौहार भाइचारे, त्याग, समर्पण और इंसानियत का संदेश देते हैं। जिन्हें हर समाज के हर वर्ग के लोग बड़े हर्षोल्लास से मनाते हैं। यही भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परम्परा है। सुप्रशिद्ध एवं लोकप्रिय समाजसेवी मुसरफ खान ने ईद के मौक़े पर सभी देशवासियों को शुभकामनायें एवं बधाई देते हुये बताया कि ईद व आगामी शिवरात्रि /कावड़ यात्रा भाइचारे, त्याग, समर्पण, इंसानियत और सबको मिलजुलकर रहने और भलाई करने का संदेश देते हैं। इसलिए हमारी सभी से अपील हैं कि त्योहार को आपसी भाईचारा के साथ मनाएं और आगरा की एकता को बरकरार रखें, यही भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परम्परा है।हमारा मजहब हमे बताता है कि हमारी दौलत सिर्फ हमारी ही नही है अगर उसकी जरूरत हमारे भाइयों, बहनों, रिश्तेदारों, पड़ोसियों एवं कमजोर ग़रीब, असहाय ज़रूरतमंदों को है, तो वो उनकी भी है। इसलिए मजहब ए इस्लाम मे जकात और फित्रा का हुक्म शरई मालदारों को दिया ताकि लोग गरीबों और कमजोर, असहाय, जरूरतमंदों का खास ख्याल रखे तथा ग़रीब, कमजोर,असहाय ज़रूरतमंदों में भी ईद की खुशियाँ बाँटनी चाहिए। बेहतर है कि गरीबों और जरूरतमंदों में खुशियां बांट कर सादगी से ईद मनाए। इस पावन पर्व में सभी लोग सब्र और सादगी के साथ ईद मनाये। अल्लाह आप को ईद के मुक्कदस मौके पर तमाम खुशियां अता फरमाएं और आपकी इबादत क़बूल करें। कमजोर, असहाय और जरूरतमंद गरीबों को ईद की खुशियों में शामिल करना चाहिए। जिससे कमजोर,ग़रीब, असहाय और जरूरतमंद गरीब का परिवार भी ईद ख़ुशियों में हम सब के साथ शरीक़ हो सके। इसलिए त्यौहार पर आपसी सौहार्द और शांति बनाएं रखें। ईद के पर्व पर ऐसा कोई कार्य ना किया जाएं जिससे किसी की स्वतंत्रता को आघात ना किया जाएं।त्योहारों पर ऐसा कोई काम नहीं करना चाहिए जिससे दूसरे लोगों को परेशानी हो, क्योकि त्यौहार भाईचारे का प्रतिक हैं। इसलिए त्यौहार पर आपसी सौहार्द और शांति बनाये रखें, त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखें। हम सब में भाईचारे की भावना प्रगाढ़ में वृद्धि हो। शहर की फिजा किसी प्रकार से दूषित ना हो। इन सभी बातों का विशेष ध्यान हम सभी त्योहारों के दौरान रखें और आम जनमानस को संदेश दिया जाए कि त्योहारों के अवसर पर एक दूसरे की भावनाओं का आदर करते हुए संयम के साथ त्यौहार मनाए और जनपद में एक संदेश प्रसारित हो की त्योहारों के अवसर पर कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिल सके। मुख्यमंत्री के, शासन और प्रशासन की मंशा है कि शांति और सद्भाव के साथ बिना किसी भेदभाव के सभी लोग मिल जुलकर त्यौहार मनाएं ताकि शांति के माहौल में जनपद, प्रदेश और देश विकास के पथ पर अग्रसर रहें। आने वाले दिनों में ईद व शिवरात्रि /कावड़ यात्रा हैं। इसलिए त्यौहार पर आपसी सौहार्द और शांति बनाएं रखें। क्योंकि भारत त्योहारों का देश है, और हर त्यौहार हमें भाईचारा व एकता का संदेश देता है। इसलिए हर त्यौहार को सादगीं व भाईचारे के साथ मनाना चाहिए। इसी विचार के साथ सभी देशवासियों को ईद की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।

rkpnews@desk

Recent Posts

पुलवामा के वीर सपूत को नम आंखों से श्रद्धांजलि

शहीद प्रदीप थापा स्मारक पर माल्यार्पण, गूंजे भारत माता की जय के नारे महाराजगंज (राष्ट्र…

45 minutes ago

अवैध कच्ची शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो महिला तस्कर गिरफ्तार

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए…

56 minutes ago

सिकंदरपुर CHC में इंजेक्शन विवाद, परिजनों ने मांगी जांच

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर में ओवरडोज इंजेक्शन का आरोप, 3 वर्षीय बच्ची की हालत बिगड़ी…

1 hour ago

दरोगा मौत पर न्यायिक जांच की मांग, देवरिया में गरजे अजय राय

देवरिया पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, भाजपा पर तीखा हमला – बोले: पूरी बीजेपी…

2 hours ago

महाशिवरात्रि 2026 पर दुर्लभ संयोग: इस समय पूजन से मिलेगा विशेष फल

🔱 महाशिवरात्रि 2026 पंचांग: 15 फरवरी रविवार का शुभ-अशुभ समय, राहुकाल, नक्षत्र और व्रत विधि…

2 hours ago

फाइलेरिया रोधी दवा वितरण, 1656 लोगों को खिलाई गई खुराक

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम (आईडीए) के अंतर्गत शनिवार को होली क्रॉस स्कूल…

2 hours ago