30 जुलाई को आयोजित होने वाले चौपाल में सीडीओ करेंगे प्रतिभाग

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में 30 जुलाई को अपराह्न 03 बजे से ब्लॉक पथरदेवा अंतर्गत ग्राम पंचायत- कोइलसवा में तथा सायं 05 बजे से इसी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत कोइरीपट्टी में चौपाल कार्यक्रम आयोजित है। सीडीओ ने बताया है कि 29 जुलाई को उक्त ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाले चौपाल को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण स्थगित कर चौपाल कार्यक्रम की तिथि 30 जुलाई निर्धारित की गई है।
मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारी, उप जिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी देवरिया एवं खण्ड विकास अधिकारी पथरदेवा को चौपाल कार्यक्रम में अपने-अपने विभागीय कार्यक्रमों का आयोजन जनसामान्य के लिये किये जाने हेतु स्टाल लगाये जाने एवं अपने-अपने योजनाओं से संबंधित जनसामान्य को जानकारी देने हेतु निर्देशित किया है। साथ ही समस्त संबधित की उपस्थिति ग्राम पंचायत में सुनिश्चित करें तथा अपने-अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी जनसामान्य को दिये जाने एवं लिखित रूप से कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर तत्काल अवगत कराना सुनिश्चित करें।
मुख्य विकास अधिकारी ने यह भी निर्देश दिया है कि आयोजित होने वाले चौपाल में जन आरोग्य मेलों का आयोजन,आमजन का स्वास्थ्य परीक्षण, आयुष्मान कार्ड का वितरण आदि की व्यवस्था, सभी प्रकार के ऋण वितरण की व्यवस्था, कृषि संयंत्रों के वितरण की व्यवस्था, कृषि फसल बीमा के सम्बन्ध में कृषकों को जानकारी दिये जाने, प्रधानमंत्री आवास योजना / मुख्यमंत्री आवास योजना, स्वच्छ शौचालय, स्वच्छ पेयजल तथा जनसामान्य को उपलब्ध कराए जाने वाले अन्य कल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन, गाँव की सफाई की पर्याप्त व्यवस्था, विधवा पेंशन/ वृद्धावस्था पेंशन/दिव्यांग पेंशन के कैम्प, खाद्य सुरक्षा के अन्तर्गत पात्र परिवारों को राशन कार्ड तथा खाद्य सामग्री का वितरण, गरीब बालिकाओं के विवाह हेतु संचालित योजना का लाभ पात्र बालिकाओं को दिये जाने की व्यवस्था, धात्री महिलाओं व कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं पोषाहार वितरण, कौशल विकास कार्यक्रम का आयोजन कराना सुनिश्चित करें।

rkpnews@desk

Recent Posts

घर की सफाई करते समय महिला को सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचते ही तोड़ा दम; तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)। तहबरपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में सोमवार को एक दर्दनाक…

1 hour ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से पुलिस ने बढ़ाया सुरक्षा का भरोसा

मॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों से किया संवाद, बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी देवरिया…

3 hours ago

रामलीला में गूंजा धर्म और पराक्रम का संदेश, श्रीराम के बाणों से कुंभकर्ण का अंत

फोटो goo कुंभकर्ण वध और इंद्रजीत यज्ञ विध्वंस की लीला ने दर्शकों को किया भावविभोर,…

5 hours ago

दशहरा 2026 फैशन: साड़ी-लहंगे से हटकर पहनें ये 4 स्टाइलिश इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स

दशहरा पर पहनें ट्रेंडी इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स, सादगी में दिखेंगी सबसे खूबसूरत प्रस्तुति: चन्द्र प्रभा…

5 hours ago

सर्दियों में गीजर ऑन करने से पहले सावधान! इन गलतियों से हो सकता है नुकसान

4 महीने से बंद पड़ा गीजर चालू करने से पहले जरूर करें ये 5 काम,…

6 hours ago